Logo
ब्रेकिंग
शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि... ट्रेनों में ड्यूटी का खेल....मनमानी का आरोप, चहेते TTE की फिक्स ड्यूटी पर अंतर्कलह, गरमाने लगा मनमान... संकल्प...ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, नशामुक्त समाज का दिया संदेश मेजर ध्यानचंद जयंती पर खींचा ध्यान...राष्ट्रीय खेल दिवस पर मल्लखंब खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह

इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। इंदौर से चलकर रतलाम आ रही इंदौर-हिसार एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गई। बुधवार शाम को रतलाम स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।

ट्रेन में सवार रतलाम के अलकापुरी निवासी यात्री अनिल पुरोहित ने बताया कि तक़रीबन शाम 6 बजे रतलाम इंटर होने के बाद महू रोड बस स्टैंड के आगे अचानक तेज झटके के साथ ट्रेन ठहरी। हादसे के तुरंत बाद ट्रेन लगभग 30 मिनट से अधिक समय तक मौके पर ही खड़ी रही। आशंका जताई जा रही है कि महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। नीचे उतरकर देखा तो शव एस-1 कोच के नीचे था।

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतक महिला की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर यह मामला दुर्घटना है या आत्महत्या, इस बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है। ट्रेन ठहराव के बाद रतलाम स्टेशन के लिए रवाना की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds