-सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा की गई अद्भुत महाआरती, सर्व ब्राह्मण सभा ने निकाला चल समारोह, परशुराम बोर्ड का मंचन
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दिन-गुरुवार, स्थान-शक्ति नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर का परिसर। समय- शाम 5 बजे बाद से। इंडिया गॉट टेलेंट के कलाकारों ने हवा में झूलते करतब दिखाए तो लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। उज्जैन से आए कलाकारों सहित कार्तिक व्यायामशाला तथा रतलाम के नन्हें मलखंभ के कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से विप्रजनों को खूब रोमांचित व आनंदित किया। बाद में सामूहिक महाआरती का विहंगम दृश्य देखते ही बना।

इसी तरह शनिवार सुबह सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा चल समारोह निकाला गया। इसके एक दिन पहले श्री परशुराम कल्याण बोर्ड तथा परशुराम युवा मंच ने भी नाट्य मंचन का आयोजन किया।
दो घंटे तक डटे रहे दर्शक:- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप उपाध्याय जिलाध्यक्ष भाजपा रतलाम तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश दवे ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, संजय दवे, डॉ. अरूण पुरोहित, सूर्य नारायण उपाध्याय छोटू दादा, बीएल पुरोहित, श्रीमती डॉ. सुलोचना शर्मा, श्रीमती निशा सोमानी, सपना त्रिपाठी, अदिति दवेसर, देवश्री पुरोहित, मयूर पुरोहित, पवन सोमानी मंचासिन रहे। गुरु के रूप में महर्षि संजय शिवशंकर दवे की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की समस्त उपजातियों के 31 अध्यक्ष तथा लगभग 3000 से अधिक समाज जनों की उपस्थिति रही। इस दौरान सभी करतबों के हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने 2 घंटा से अधिक समय तक विप्रजन सहित अन्य लोग आयोजन स्थल पर डटे रहे। कार्यक्रम के संयोजक ओम प्रकाश त्रिवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, महासभा अध्यक्ष प्रवीण कुमार उपाध्याय, महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या त्रिवेदी, सुभाष शर्मा, संजय उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि शक्ति नगर स्थित श्री परशुराम मन्दिर पर भगवान श्री परशुराम के भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम में इंडिया गॉट टेलेंट के विजेता (winner ) कलाकार गुरु दयाराम पटेल के शिष्य प्रमोद व श्रुति उपमन्यु द्वारा भारत देश का प्रसिद्ध एरियल शो के खिलाड़ियों खंडवा से आए खिलाडियों ने अपना उम्दा प्रदर्शन कर उपस्थित जन समुदाय का मन मोह लिया।
मध्य प्रदेश का राजकीय खेल मलखंभ खिलाड़ी दृष्टि तिवारी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए बाल कलाकार भूमी तिवारी, कनक तिवारी, पूर्णिमा तिवारी, पूर्वी पाठक, अथर्व उपाध्याय, काव्यांश शर्मा, विनायक शर्मा मलखंभ पर हैरतअंगेज करतब दिखाए गए।
’भगवान श्री परशुराम जी की दूधिया रोशनी में झिलमिलाती मनोरम, सुन्दर झांकियां कार्यक्रम की शोभा को द्विगुणित कर रही थी।
त्रिवेदी आर्ट्स के कुलदीप त्रिवेदी गुरु व उनकी पुरी टीम द्वारा गंगा आरती की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम जी की अति सुन्दर भव्य झांकी में प्रस्तुत की।

महाआरती का भव्य दृश्य:- कार्यक्रम के अंत में 101 जोड़ों द्वारा भगवान परशुराम की भव्य महाआरती की गई। इसमें अनुराग लोखंडे व सुनील दुबे भी मौजूद रहे। इस अवसर पर एक नवीन प्रयोग 3000 द्वीप के साथ सभी समाजजनों द्वारा विशाल प्रांगण में महाआरती हुई। इसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया।

सफेद, गुलाबी व पीला परिधान व केसरिया दुपट्टे के साथ निकले समाजजन:- इधर, शनिवार को सुबह 9 बजे श्री सर्व ब्राह्मण सभा द्वारा चल समारोह निकाला गया। सैलाना रोड स्थित राम मंदिर से बेंड के साथ समाजनन महिला-पुरूष सफेद, गुलाबी व पीला परिधान व केसरिया दुपट्टे के साथ इकट्ठा हुए।
भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा (चल समारोह) की शुरूआत उनके रथ पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गई। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया, अखंड ज्ञान आश्रम के परम पूज्य संत देवस्वरूपानंद जी महाराज एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप जी उपाध्याय ने पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा को प्रस्थान कराया।

चल समारोह का जगह-जगह हार-फूल तथा स्वल्पाहार से स्वागत किया गया। समापन शक्ति नगर स्थित परशुराम मंदिर पर हुआ। वहां आरती पश्चात सहभोज का आयोजन किया गया
इस अवसर पर श्री सज्जन छात्रावास ब्राह्मण बोर्डिंग के अध्यक्ष पंडित राजेश दवे, श्रीमती प्रेमलता दवे, सनातन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अनिल पुरोहित, सतीश पुरोहित, मनीषा शर्मा (निगम अध्यक्ष), सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष अनिल झालानी, महापौर माननीय प्रह्लाद पटेल,पवन सोमानी,अचल शुक्ला, नवीन व्यास, अध्यक्ष नरेंद्र जोशी, परामर्शदाता शांतिलाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश चाष्टा, नरेंद्र त्रिवेदी,डॉ रविन्द्र उपाध्याय, सुनील गौतम, प्रभाकांत उपाध्याय, सुरेश दवे, सुनील शर्मा, तरुण जोशी, शरद चतुर्वेदी, युवा शक्ति अध्यक्ष नवदीप शर्मा, विजय शर्मा,राजेश डोरिया, संजय शर्मा, अजय गौतम, जलज शर्मा, नयन व्यास, कुलदीप त्रिवेदी, डॉ मुरलीधर चांदनीवाला,निमिष व्यास,महेश व्यास, नित्येंद्र आचार्य, सतीश तिवारी,सुशील तिवारी, महेश राजावत, गोपाल जोशी, उमाकांत उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, जीके शर्मा, विवेक शर्मा, संजय पांडे, चंपालाल जोशी, बंसीलाल, अशोक पांड्या, राजेंद्रजोशी, कपिल व्यास, अनिल पुरोहित, मनोज जोशी, विनय पांड्या, अरविंद मिश्रा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
साथ ही सर्व ब्राह्मण सभा की महिला अध्यक्ष सुनीता पाठक, डॉ. गीता दुबे, डॉ. सुलोचना शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष उषा दुबे, उपाध्यक्ष सीमा सरोलिया, रजनी व्यास, आशा उपाध्याय, हंसा व्यास, आरती त्रिवेदी, कल्पना पुरोहित, प्रथमा कौशिक, सपना दुबे, रीता जोशी, रीना पंडित, रानू तिवारी, मंजू जोशी, सीमा शर्मा, चंदा त्रिवेदी, युवा महिला शक्ति सचिव अर्चना शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

परशुराम जन्मोत्सव पर नाट्य मंचन का कार्यक्रम:- मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड द्वारा परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या 18 अप्रैल को परशुराम के जीवन पर आधारित नाट्यमंचन का आयोजन गुजराती समाज में किया गया। मंचन को देखने ब्राह्मण समाज सनातन समाज के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित गणमान्य भी थे
शहर अध्यक्ष सुनील दुबे सचिव चैतन्य शर्मा ने बताया कि नाट्य मंचन में मध्य प्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया एवं गोपाल टंच मुख्य अतिथि के रूप में थे।
जिला अध्यक्ष अनुराग लोखंडे ने बताया कि नाट्य मंचन में खुर्शीद अनवर, प्रमोद गुगलिया, किशोर भाई, मदन सोनी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया एवं गोपाल टंच ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु राजोरिया ने कहा कि भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलकर ही समाज एक जुट हो सकेगा।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सुनील दुबे, चैतन्य शर्मा, विजय शर्मा, सत्येंद्र जोशी, प्रभाकांत उपाध्याय, विकाश व्यास, सुधीर कांत दुबे व राजेश तिवारी आदि ने किया।
कार्यक्रम में स्नेहिल उपाध्याय, हितेश कामरेड, युवा मोर्चा जिला मंत्री ऋषभ दुबे, वीरेंद्र वायगांवकर, आशा दुबे, लीला जोशी, सुलोचना शर्मा मौजूद रहे। रंगकर्मी ओपी मिश्रा, अभिभाषक संग के अध्यक्ष राकेश शर्मा का सम्मान किया गया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार अनुराग लोखंडे ने माना।
