Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव में पेचदगी का पेंच….रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय द्वारा पात्रता सूची जारी, पूर्व डायरेक्टर्स के नाम नहीं, यूनियन का डमी उम्मीदवार अब फ्रंट लाइन में

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। जेसीस बैंक डायरेक्टर चुनाव में सोमवार शाम को पेचीदगी का पेंच आया हैं। पूर्व डायरेक्टर्स के 5 साल की अवधि के बाद चुनाव लड़ने की पात्रता को लेकर महाराष्ट्र सरकार के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट मुंबई में प्रकरण विचाराधीन था। चुनाव को लेकर पात्रता सूची जारी की गई। इसमें 5 साल किसी भी पदेन डायरेक्टर्स के नाम नहीं शामिल किए गए। इसका असर रतलाम मंडल में भी हुआ। यहां भी पूर्व डायरेक्टर चुनाव लड़ने की पात्रता में अयोग्य माने जाएंगे। हालांकि अब इन डायरेक्टर्स द्वारा अपीलीय रीड दायर करने सबंधित तैयारियों की भी सूचना मिल रही है।

यूनियन ने पूर्व डायरेक्टर को बनाया था उम्मीदवार:- जेसीस बैंक चुनाव के लिए वेस्टर्न रेलवे यूनियन ने वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ से जुड़े पूर्व डायरेक्टर वाज़िद खान को अपना अधिकृत उम्मीदवार बनाकर नामांकन दाखिल किया था। डमी उम्मीदवार के रूप में अर्पित जैन व एक अन्य के नाम भी शामिल किए कर इनसे भी नामांकन दाखिल करवाए गए थे।
कलेक्टर व जिला मजिस्ट्रेट मुंबई द्वारा वर्ष 2025-2030 की अवधि के लिए निदेशक मंडल के चुनाव हेतु 08/12/2025 को हुई जांच के बाद वैध नामांकन की सूची जारी की। इसमें रतलाम मंडल से वाज़िद के अलावा नीलम कौर का नाम भी नहीं है।

9 दिसंबर को जारी होगी अंतिम सूची:- इधर, 2 महिला सहित 12 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए थे। 9 दिसंबर को नाम वापसी की प्रकिया के बाद रेल प्रशासन द्वारा अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसमें शामिल उम्मीदवार चुनावी मैदान में भाग्य आजमाएंगे। इस पेंच के बाद यूनियन द्वारा संभवतः डमी उम्मीदवार के रूप में अर्पित जैन को अतिरिक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.