Logo
ब्रेकिंग
ये कैसा डेवलपमेंट....रेलवे में बन रहे सीसी रोड की गुणवत्ता पर सवाल, बगैर पर्याप्त बेस के डाल रहे मटे... सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि...

प्रमुख रेलवे कर्मचारियों के गले मे हार, कांधे पर एमएस का स्कार्फ….वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर 15 रेल कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा 18 नवंबर को मज़दूर संघ कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में 15 रेलकर्मियों ने मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें प्रमुख रूप से जलज रावल मुख्य कार्यालय अधीक्षक, मुनीश मीणा सीनियर एस.ओ, जीवन सिंह पटेल अकाउंटेंट, मिथुन सोलंकी कार्यालय अधीक्षक, रजनीश कुमार सीसी/टीसी, नीलेश नामदेव वरिष्ठ लिपिक,नितेश राठौर ,गणेश चौहान एवं सोमनाथ यादव कनिष्ठ लिपिक, राजकुमार मीणा, संदीप कुमार एवं आलोक डकैता एसएसई, संतोष बैरवा,नंदकिशोरपाटीदार, बबलू हंसोरिया सहित 15 कर्मचारियों द्वारा संघ की सकारात्मक कार्यशैली से प्रभावित होकर मज़दूर संघ की सदस्यता ग्रहण की।

मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने सभी को माला एवं स्कार्फ पहनाकर स्वागत करते हुए सभी को रेल कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हर विभाग के कर्मचारियों की मजबूती से हक की लड़ाई लड़ता हैं। आप सभी एकजुट होकर संगठन व रेलकर्मियों की सेवा में तत्पर रहे।
इस अवसर पर सहायक मंडल मंत्री नरेन्द्र सिंह सोलंकी, योगेश पाल, गौरव दुबे, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गौतम, सी डब्लू सी सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, जे सी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव संजय कुमार, बापी चौधरी,राजेंद्र चौधरी, अमित चौहान, विशाल गुप्ता,इमरान खान,युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, मोहित टांक पहलवान, राजकुमार द्रविड़, शेखर राव, विकास राठौर, जयंत अग्रवाल, लक्ष्मण परिहार, रूपसिंह बघेल, गौरव पाठक, भगवानदास बोहरा, रामबाबू गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds