Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

वोट लेकर इस कॉलोनी के वादे भूले… सिवरेज सिस्टम फ़ेल, चेम्बर से गंदगी बह रही सड़कों पर, रहवासी त्रस्त

-मामला डी मार्ट रोड स्थित सम्यक गोल्ड कॉलोनी का, सीएम हेल्पलाइन का भी जिम्मेदारों पर असर नहीं।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दो अक्टूबर नजदीक आते सरकारी अमलों द्वारा भले ही शहर में स्वच्छता का बिगुल बजाया जा रहा। लेकिन शहर की कई कॉलोनियों में फेल ड्रेनेज सिस्टम रहवासियों के लिए परेशानी की वजह बनने जी उनका जीना दूभर हो गया है। ऐसा ही बदहाली का नज़ारा डी मार्ट रोड स्थित सम्यक गोल्ड कॉलोनी का है।
बता दें कि स्वच्छता के लिए सरकार व प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई की समझाइश दी जा रही है। लाखों रुपए स्वच्छता के नाम पर खर्च किए जा रहे हैं। पॉश कॉलोनी में लगता है जिम्मेदारों का इस अभियान से नाता नहीं है।

ड्रेनेज की समस्या से ज्यादा परेशानी:- सम्यक गोल्ड कॉलोनी में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुके है। ऐसे में गंदगी के हालात बद से बदतर बने है। हालात यह है कि गंदगी बहने से बदबू लोगों के घरों के अंदर तक आती है। रहवासी समस्या से त्रस्त हो गए है। परेशानी निदान के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी जिम्मेदारों पर बेअसर रही है। रहवासियों का कहना है कि नगर निगम चुनाव हुए थे। तब पार्षद ने सफाई व पानी को लेकर ही चुनाव लड़े थे। अब यह कोई झांकने वाला नहीं है। स्वयं के खर्च से सफाई कर जमा गंदगी को निकलवा रहे है।

इसलिए आ रही समस्या:- सम्यक गोल्ड कॉलोनी में नियमित सफाई के अभाव में ड्रेनेज जाम हो गए है। सफाई के लिए बने चेम्बर टूट-फूट गए। अंदर पत्थर कंकड़ जमा हो गए। रहवासी जहाँआरा खान बताती है कि ड्रेनेज जाम होने से गंदा पानी अंदर बहने के बजाय चेम्बर से बाहर सड़को पर फैल रहा है। यह गंदा पानी कई बार सड़कों पर बहता खाली प्लॉट में जमा होने लगता है। इससे चारों ओर बदबू फैलने लगी है। जमीन में यह गंदगी रिसने से ट्यूबवेल में भी पानी दूषित आने लगा है। बीमारियों का खतरा मंडराने लगा।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत बेअसर:- इन दिनों सीएम हेल्पलाइन पर शिकायतें भी बेअसर होने लगी है। रहवासियों के मुताबिक कॉलोनी में गंदगी की समस्या के निदान के लिए नगर निगम में सूचना दी। इसके बाद सीएम हेल्पलाइन में दो से तीन बार शिकायत दर्ज कराई गई। निगमकर्मी आते है लेकिन खानापूर्ति कर चले जाते है। क्षेत्रिय पार्षद अशोक जोनवाल को भी संज्ञान में दिया गया। इसकी जिम्मेदारी दूसरे पार्षद पर डाल दी जा रही है।

कॉलोनी में यह समस्या आम

-यहां स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस भी नही होता। लाइट के बार बंद होने पर चालू नही की जाती है। अंधेरे में आवाजाही की परेशानी।
-रखरखाव के अभाव में बगीचे तहस-नहस हो गए है। लंबे समय से देखभाल नही।
-सुरक्षा के इंतजाम नही होने से चोरी या अन्य वारदात का रहवासियों में भय।

Leave A Reply

Your email address will not be published.