Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

वो शाम रहेगी मस्तानी…. किशोर दा की स्मृति में 12 अक्टूबर को अनुनाद एवं सुरताल द्वारा भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन होगा

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। शहर का ऐतिहासिक गुलाब चक्कर परिसर लीजेंडरी सिंगर किशोर दा के नग़मों से गूंजेगा। अनुनाद एवं सुरताल संस्था द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को किशोर कुमार के 38वें पुण्य स्मरण के एक दिन पहले  संगीतमय आयोजन किया जाएगा।

अनुनाद के अध्यक्ष अजीत जैन एवं सूरताल के संचालक बंटी लुईस नें बताया कि गायन की दुनिया में किशोर दा की विरासत को स्मरण किया जाएगा। शहर के कलाकार अनुनाद एवं सुरताल संस्था के बैनरतले भव्य स्वरांजलि कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर अनुनाद संस्था द्वारा लाइव आर्केस्ट्रा के माध्यम से किशोर दा के गीतो का प्रभावी प्रस्तुति करण सायं 6 बजे से रात 10 बजे तक किया जाएगा। वहीं सुरताल संस्था के द्वारा वर्तमान में प्रचलित कराओके के माध्यम से किशोर कुमार के गीतों का जश्न मालवा एवं मध्य प्रदेश की शान किशोर कुमार के गीतों की प्रस्तुति प्रातः 10 बजे से संध्या 6 बजे तक की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.