Logo
ब्रेकिंग
धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि...

जेसी बैंक के अंशधारी अब डिजिटली….POS मशीन की सौगात, किसी भी बैंक से मिनटों में पेमेंट ट्रांसफर

बैंक डायरेक्टर वाज़िद बोले- मैंने जो वादा किया था वह निभाया।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। दी जेक्शन कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ऑफ दी एम्प्लाई, ऑफ दी वेस्टर्न रेलवे लि. (जेसी बैंक) अपने सभी अंशधारी सदस्यों के लिए POS (पॉइंट ऑफ सेल) यूपीआई मशीन की सौगात देने जा रही है। बैंक ने इसे लांच भी कर दिया है। इस सुविधा से अंशधारी अब अन्य किसी भी बैंक से मिनटों में राशि ट्रांसफर कर सकेगा।
बता दें कि दशक पहले कभी महज पार्टी आयोजनों के लिए चर्चित रही जेसी बैंक अब अंशधारी सदस्यों के लिए भरपूर सुविधाएं दे रही है। बैंक डायरेक्टर वाज़िद खान का कहना है कि मैंने जो वादा किया था। इसे शब्दशः पूरा किया है। हर अंशधारी को डिजिटली बना दिया है।
अंशधारकों को यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने की अनुमति दी जा रही है। POS मशीन के माध्यम से रतलाम मंडल के किसी भी क्षेत्र से यूपीआई द्वारा तुरंत पेमेंट जेसी बैंक में जमा हो जाएगा। किसी कर्मचारी को परेशान नहीं होना पड़ेगा। चित्तौड़, नीमच, मंदसौर, जावरा, बड़नगर, फतेहाबाद, गौतमपुरा, इंदौर, महू, ओकारेश्वर, खंडवा, देवास, नागदा, उज्जैन, सीहोर, सुजालपुर, बामनिया, मेघनगर, दाहोद एवं पूरे रतलाम मंडल से कहीं से भी POS मशीन के माध्यम से unlimited payment पेमेंट कर सकता है।

 

POS मशीन की विशेषताएं:

तेज़ और सरल लेन-देन:- कुछ सेकंड में भुगतान पूरा हो जाएगा।
डिजिटल रिकॉर्ड :- इसमें सभी लेन-देन का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में संग्रहित होता है। जैसे ही पैसा जमा होगा, उसमें प्रिंट भी निकलेगी।
कर्मचारी द्वारा यदि पैसा जमा करना है तो उसे POS मशीन के द्वारा QR कोड जारी होगा।
-इस प्रकिया के बाद यह डेढ़ मिनट तक भुगतान करने की अनुमति देगा.
इस प्रकिया से बैंक का हर सदस्य अब डिजिटली बन सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.