Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि...

तुम रक्षक काहू को डरना…..हनुमान चालीसा पाठ के दो साल पूरे, आयोजन के साथ 9 सितंबर को होगी महाआरती

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के रामगढ़ स्थित राम मंदिर पर हर मंगलवार सतत हनुमान चालीसा पाठ के 9 सितंबर को दो साल पूरे होंगे। इस मौके पर मंदिर परिसर में महाआरती होगी। इसके बाद में भोजन प्रसादी का आयोजन भी होगा।
बता दें कि शहर में समाज का ऐसा अनोखा मंदिर है। जहां प्रति मंगलवार को सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाजजनों ने इसकी शुरुआत की, इसके बाद कई परिवार जुड़ते चले गए।
श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज नगर सभा अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया कि मंदिर पर सामाजिक एकता व एकजुटता के लिए मंदिर में नवाचार शुरू किया गया। हर मंगलवार को रात 8 से 8.30 बजे तक हनुमान चालीसा पाठ के साथ ही आरती की जा रही है। यह समाज को आपस में जोड़ने के लिए भी सार्थक कदम साबित हुआ। दो साल पूरे होने पर मंगलवार को शाम 6 बजे से भजन संध्या ततपश्चात महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी रहेगी।
समाज के वरिष्ठ गोपाल जोशी, भजन गायक गोपाल शर्मा, नरेंद्र पुरोहित, नवीन व्यास, कपिल व्यास, महेश चौबे, डॉक्टर दिलीप पंड्या, राजेश चाष्टा, राजेश जोशी, अनिल पुरोहित, राजेंद्र शर्मा धानसुता, संदीप शर्मा, विशाल उपाध्याय, संजय शर्मा सहित समाजजनों ने अधिक से अधिक संख्या में मंदिर के आयोजन में उपस्थित होने की अपील की।

मंदिर परिसर में निर्माण कार्य जारी:- श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के श्रीराम मंदिर पर दो साल पहले शुरू हुए मंदिर के जीर्णोद्धार का काम भी जारी है। अध्यक्ष तिवारी ने बताया कि मंदिर परिसर में हाल के अलावा ऊपरी तल पर कमरों का निर्माण भी किया जा रहा है। यह काम जनसहयोग से द्रुतगति से चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.