Logo
ब्रेकिंग
8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...

संडे ऑन साइकिल…फिट भारत, आत्मनिर्भर भारत के तहत मंत्री व अधिकारियों ने चलाई साइकिल, दिया बेहतर स्वास्थ्य का संदेश

न्यूज़ जंक्शन-18

नई दिल्ली/रतलाम। फिट भारत आत्मनिर्भर भारत के मिशन के तहत दिल्ली से लेकर रतलाम तक संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया।

दिल्ली में खेल मंत्री भारत सरकार, उपस्थित अन्य मंत्री एवं सांसदगण की उपस्थिति में भारतीय रेल के साथ संडे ऑन साइकिल का आयोजन मेजर ध्यानचंद, राष्ट्रीय स्टेडियम से कर्तव्य पथ पर किया गया। इस अवसर पर खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया के साथ, अन्य उपस्थित मंत्री और सांसद गण, भारतीय रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अधिकारी थे। साथ ही नॉर्दर्न रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के अधिकारियों के साथ, रेलवे के सभी राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय कोच और खिलाड़ियों के साथ साथ भारतीय रेलवे परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वयं साइकिल चलाई। और भारत सरकार के मिशन को आगे बढ़ाया। दिल्ली में पदस्थ रतलाम रेल मंडल के मुख्य कार्यालय अधीक्षक एवं रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर राम प्रजापति ने बताया कि आज भारतीय रेलवे के सभी क्षेत्रीय रेलों और उत्पादन इकाइयों ने भी संडे ऑन साइकिल मिशन के साथ भाग लिया। उन्होंने सभी भारतीय रेल परिवार और नागरिकों से अपील की कि हम सभी रोज आधा घंटा सेहत के लिए निकाले और अपने साथ साथ अपने राष्ट्र को फिट और स्वदेशी से योगदान दे।

रतलाम मंडल कार्यालय से रेलवे ग्राउंड तक साइकलिंग:- इधर, रतलाम रेल मंडल मुख्यालय पर भी संडे ऑन साइकिल के तहत साइकल रैली निकाली गई। डीआरएम अश्वनी कुमार के अलावा सभी रेल अधिकारी शामिल हुए।

यह रैली डीआरएम ऑफिस से शुरू हुई। मुख्य कल्याण निरीक्षक हरीश चांदवानी ने हरि झंडी देकर रवाना किया। यह शिमला कॉलोनी होते हुए रेलवे ग्राउण्ड पहुंची।

Leave A Reply

Your email address will not be published.