न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बतौर एसीएम पदस्थ राकेश धीमान का बड़ोदरा मंडल तबादला हो गया है। इनके स्थान पर बड़ोदरा से ही राजीव पाठक का रतलाम तबादला हुआ है।
मंगलवार को एसीएम, डीसीएम स्तर के 11 अफ़सर्स की लिस्ट जारी की गई। इसमें रतलाम के ही भरत देहड़े का भी तबादला सूची में नाम है।
इधर, एसीएम धीमान की बात करें तो ये खुशमिजाजी, हरफनमौला व्यवहार के लिए जाने जाते रहे है। रेलवे अधिकारी जैसे पद के आभामंडल से परे धीमान हर किसी को अपना बनाने में माहिर रहे है। यही वजह है कि मृदुभाषी व मृदुल व्यवहार के चलते रतलाम के सीमित कार्यकाल में कई कर्मचारियों सहित आमजनों से मित्रवत व सहयोगी संबंध रहे।
रतलाम में रहते इन्हें दैनिक शासकीय कार्य में सर्वाधिक हिंदी भाषा का उपयोग के लिए अवॉर्ड भी मिला था।
हालांकि सेवानिवृत्ति अवधि नजदीक होने व पारिवारिक सुविधा के चलते धीमान ने बड़ोदरा ऑन रिक्वेस्ट तबादले की पहल की गई थी। इसके बाद इनका भी सूची में नाम दर्ज हुआ।
