Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

रतलाम से जाएगा मजदूर संघ का दल…नेशनल फेडरेशन ऑफ़ इंडियन रेलवेमेन का 31वां राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली में 2 सितंबर से

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का दल नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवमैन के 31वें राष्ट्रीय अधिवेशन में 2 से 4 सितंबर को करनेल सिंह स्टेडियम, नई दिल्ली में भाग लेगा  इसके लिए दल मण्डल मंत्री अभिलाष नागर और अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में रतलाम से रवाना होगा।

मण्डल प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया राष्ट्रीय अधिवेशन में इन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विभिन्न मांगों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया जाएगा।
1)पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाये ।
2) 8वा पे कमीशन जल्द लागू किया जाये ।
3) रेलवे का निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग बंद की जाये
4) सेफ्टी और नॉन-सेफ्टी कैटेगरी के पद भरे जायें ।
5) रेलवे में पदों के सृजन पर लगी रोक हटायी जायें ।
6) पदों को समाप्त करना बंद किया जाये ।
7) प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस से सीलिंग लिमिट हटाई जाये ।

उक्त अधिवेशन में करीबन 15,000 रेल कर्मचारी शामिल होंगे। जिसमें महिला सम्मेलन, युवा सम्मेलन, जनरल बॉडी मीटिंग एवं भव्य रैली का आयोजन किया जायेगा। रतलाम से मीटिंग में भाग लेने भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.