Logo
ब्रेकिंग
संतों के करकमलों से संत आचार संहिता एवं मार्गदर्शिका’ पुस्तक का विमोचन रतलाम में शिक्षा क्षेत्र में नया अध्याय: अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट की नई शाखा का भव्य शुभारंभ संन्यास स्वर्ण जयंती वर्ष....राष्ट्र संत हरिराम जी शास्त्री महाराज लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्... लूणी रीछा स्टेशन पर मचा हड़कंप.... ट्रेन में धुंआ निकलते ही घबराए यात्री कोच से बाहर आ गए रतलाम में पहली बार पट्टाभिषेक महोत्सव का नज़ारा....पंचामृत से अभिषेक, मंत्रोच्चार के बीच आनंद गिरी मह... मंदसौर टावर वेगन डिरेलमेंट का फंसा पेंच....मामले को दबाने में उलझे जिम्मेदारी, व्हील बदलना पड़ रहा भा... नन्ही शतरंज प्रतिभा का कमाल...कायरा नैनानी मप्र राज्य शतरंज चैंपियनशिप अंडर-7 वर्ग में शानदार प्रदर्... डाक्टरी जांच पर सवाल....बड़ौदा ड्यूटी पर गए लोको पायलट भगीरथ मीणा का हार्टअटैक से निधन, आधे घंटे पहले... रेलवे फाउंटेन के चेम्बर जाम, गनीमत है कुत्ते नहीं बैठ रहे, पेयजल स्थान पर गंदगी, यात्री पानी पिए तो ... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा.... नानीबाई का मायरा कथा में लीन हुए श्रद्धालु, छप्पन भोग के सा...

ये महानगर की शक्ल में बढ़ता रतलाम है…? बारिश ने खोली पोल, वार्ड में गांव जैसी स्थिति

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम शहर को महानगर की शक्ल देने के शहर विधायक, मंत्री सहित महापौर के लाख दावों के बीच यहां की स्थिति छोटे कस्बे या गांव जैसी निर्मित होती दिखाई दे रही है। सोमवार को हुई बारिश ने इन्हीं दावों की पोल खोल कर रख दी है। हालात यह रहे कि सड़कों पर बड़े स्तर पर जल जमाव हो गया।
शहर में ऐसे हालात हर साल आम समस्या में तब्दील हो गए है। बारिश से पहले ही सड़क निर्माण और केबलिंग के लिए खुदाई के काम शुरू किए जाते है। वर्तमान में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। राम मंदिर कस्तूरबा नगर, राजस्व कॉलोनी, कस्तूरबा नगर, दीन दयाल नगर सहित कई एशिया खुदे पड़े है। इससे ट्रैफिक जाम के अलावा रहवासियों के लिए आवाजाही बाधित हो रही है। राम मंदिर एरिया में रोज यातायात जाम होने से वाहन चालकों को निकलने की मशक्कत करना पड़ रही है।

फाोटो:- वार्ड क्रमांक 2 लक्ष्‍मणपुरा के हालात। 

लक्ष्मणपुरा में गांव जैसे हालात:- वार्ड नंबर 2 लक्ष्मणपुरा में अव्यवस्थाओं के चलते यह पिछड़ा वार्ड साबित हो रहा है। इस वार्ड की सड़कें खुदी हुई है। चारों ओर नालियां जाम है। बारिश से यह स्थिति बद से बदतर हो गई है। रहवासी महेंद्र व्यास का कहना है कि वार्ड के हालातों से लगता है नगर सरकार के कारिंदों का कोई वास्ता नहीं है। कोई गिरे, कुछ नुकसान हो, किसी को कोई लेना-देना नही है। यहां नेताओं को केवल वोटों से मतलब है।

रेलवे स्टेशन पर भरा पानी:- इधर, निर्माण के चलते रेलवे स्टेशन पर बारिश का पानी जमा होने से आवाजाही बाधित हो रही है। सोमवार शाम को सर्कुलेटिंग एरिया में चारों ओर पानी है। वर्तमान में रेल मंडल के उच्चाधिकारियों को यात्रियों की सुविधा से वास्ता नहीं रहा।

नाम न छापने की शर्त पर स्टॉल संचालक का कहना था कि बारिश के बाद कोई अधिकारी सुध लेने नहीं आया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.