Logo
ब्रेकिंग
भंडारे में भक्ति का नज़ारा...गर्मी भी नहीं डिगा सकी आस्था, भोजन प्रसादी के बाद ठंडी छाछ ने दी राहत पहले दिन ही बच्चों ने सीखे बास्केटबॉल के गुर ....25 जून तक आयोजित ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ, अंतर... रेलवे स्टेशन पर घायल बंदर का रेस्क्यू.... वन विभाग की टीम के प्रयासों के बावजूद जाल में नहीं आया दर्द से पीड़ित, मजबूरी से आहत वानरराज, रेलवे इलेक्ट्रिक लाइन के करंट से झुलसी पूंछ एसबीआई औद्योगिक क्षेत्र शाखा के नए बीएम पालीवाल ने पद संभाला, बोले- ग्राहक सेवा व सुविधा सर्वोपरी सिंधी भाषा को समाज में बढ़ावा दिया जाए, नई पीढ़ी को बोलना अनिवार्य करें खेलों में समर्पण की सराहना....आरडीएसए अध्यक्ष डीआरएम ने मैदान में किया पूर्व डब्ल्युएलआई चांदवानी का... दूसरे सौपान में "लफ़्ज़ों का सफ़र"....बिखरे साहित्य और शायरी के रंग, हास्य फुहारों में खूब गुदगुदाय... रामगढ़ के श्री राम मंदिर में धर्मगंगा....तीन दिवसीय आयोजन 13 से, संगीत उत्सव नानीबाई का मायरा व भजन स... इंदौर-जोधपुर ट्रेन जैसलमेर तक चलाई जाएं.... पुष्करणा ब्राह्मण समाजजन सांसद शंकर लालवानी से मिले, की ...

ये यात्री सुविधा के इंतजाम या खूद का लाभ….हम निवाला बनाकर डकार रहे रेलवे फंड।

न्‍यूज जंक्‍शन-18
रतलाम। महंगी टिकिट पर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा भले ही करोड़ों रुपए साल का फंड जारी किया जा रहा है। मगर सिस्टम में बैठे जिम्मेदारों द्वारा कमिशनबाजी का हम निवाला कर फंड की खूब चपत लगाई जा रही है। इसकी मुख्य वजह यात्री सुविधा से जुड़ी सामग्री की खरीद के काम में सालों से एक ही कर्मचारी यानी सीएमआई को इसकी जिम्मेदारी देना है। कमीशनबाजी का यह खेल सालों से बदस्तूर जारी है। बल्कि यात्री सुविधा के नाम पर हर साल फंड बढ़ने से ऐसे कर्मचारियों की और भी पौ-बारह होने लगी है।
वाणिज्य विभाग में कर्मचारियों का आरोप है कि वैभव उपाध्याय जैसे सीएमआई सालों से एक ही टेबल पर जमे है। उपाध्याय ने अपने काम में सिद्धस्तता हासिल कर ली है। यात्री सुविधा से जुड़ी सामग्री की खरीदी में फंड का बखूबी उपयोग किया जा रहा है।

आरोपों को कर दिया निराधार:- कर्मचारी बताते है कि ये वाणिज्य निरीक्षक बने है, तबसे मंडल कार्यालय में ही पदस्थ है। यानी पिछले 15 वर्षों मंडल कार्यालय के बाहर तबादला नहीं हुआ है। हालांकि भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगे तो निलंबन की कार्रवाई भी हुई। फौरी तौर पर चार्जशीट भी जारी की गई थी। लेकिन मंडल कार्यालय से स्थानांतरण नहीं किया गया। इसकी भी मुख्य वजह हर कार्यकाल के अफसरों की भरपूर सेवा बताई जा रही है। सूत्र यहां तक बताते है कि पूर्व डीआरएम के घर मांगलिक आयोजन में गुपचुप खूब चंदा वसूली की गई। हालांकि पूर्व डीआरएम के संज्ञान में बातें आने पर तबादलें की गाज भी गिरी थी। लेकिन विभाग प्रमुख द्वारा बचाव कर लिया गया। पीआरओ खेमराज मीणा से पिरियोडिकल तबादले की जानकारी लेने पर उन्होंने कहा कि यह पर्सनल विभाग से जुड़ा मामला है।

ऐसी अनियमितताएं आम संज्ञान में:-

-ऑफिस या स्टेशन के नाम पर खरीदी में से कई सामग्री की सीधे बंगलों या घरों में लोडिंग।

-पार्टी, फर्म या कंपनी से आला अधिकारियों के नाम से उपहार की मांग व बाद में बंटवारा।

-कागजों में वाणिज्य विभाग के ट्रांसफर-प्रमोशन की टेबल नहीं दी गई है। बावजूद ट्रांसफर प्रमोशन के काम में भी दखल।

ई-ऑफिस की आईडी महिला कर्मचारी के पास भले ही है। लेकिन शासकीय काम में महिला कर्मचारी का डमी के रूप में उपयोग। क्योंकि 18 साल से महिला कर्मचारी द्वारा यूटीस/पीआरएस की टेबल पर काम किया है। इसलिए वर्तमान के मूल काम का सीएमआई द्वारा दखल।

Leave A Reply

Your email address will not be published.