Logo
ब्रेकिंग
रतलाम में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन: 8-लेन हाईवे पर नाकाबंदी, ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर 1.71 ला... बिजली बिल बकाया: रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग ने ही काटा रेलवे बास्केटबॉल ग्राउंड का कनेक्शन, अंधेरे मे... स्व. श्रीमती तेजकुंवर बाई काश्यप को श्रद्धांजलि....विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर बोले- माता के... ​यह ऐसा आयोजन, जहां चार पीढ़ियां बनीं साक्षी... रतलाम में भव्य 'संस्कार शिरोमणि सम्मान समारोह' निःशुल्क पार्किंग के लिए प्रयास....डीआरएम से परिषद पदाधिकारी बोले- सर, बोनस की सीलिंग लिमिट बढ़ाए, स्... अंडर-22 संभाग स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में रतलाम की शानदार जीत, श्रेयांश चौहान का शतक और हैट्रिक CCCTS पदोन्नति सूची पर बड़ा बखेड़ा: कार्यालयों के 19 बाबुओं को बनाया TTE, नियमों की अनदेखी और चहेतों क... रेलवे के सर्कुलेटिंग एरिया में संकट....पार्किंग व्यवस्था बेपटरी, आरपीएफ वाहनों के पहियों में जड़ रही... इस बेटी ने किया क़माल, दादाजी का सपना पूरा.... गांव रणायरा की रुचिका भट्ट अब बनेंगी डॉक्टर गरीब रथ एक्सप्रेस में टीटीई से मारपीट मामला: डीआरएम व सीनियर डीसीएम से मिले एमएस पदाधिकारी, बोले- का...

रंगों का त्योहार रंग पंचमी….गेर में कोई नही रहा गैर, हर व्यक्ति रंगीन, सड़कें रंगों से रही सराबोर

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। रंगों का त्योहार रंग पंचमी के मौके पर शहर का हर व्यक्ति रंगीन तो सड़कें रंगों से सराबोर दिखाई दी। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली गेर में कोई भी गैर नही दिखाई दिया।
उत्साह ऐसा रहा कि पूरा शहर रंगारंग गेर में शामिल हुए।  रानीजी का मंदिर क्षेत्र से इस गेर की शुरुआत हुई जो शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों से निकली।

इस गैर में बड़ी संख्या में युवा नाचते हुए मौज-मस्ती में शामिल होते दिखाई दिए। चौराहों पर संगठनों द्वारा भी फव्वारों के इंतजाम किए।

उत्साह व उमंग के हालात यह थे कि गेर आगे बढ़ती गई तो इसमें शामिल युवाओं का करवा भी वृहद होता चला गया। फायर फाइटर की मदद से रंगों की बरसात की गई। जिस सड़क से यह गेर निकली पूरा क्षेत्र रंगों में डूबा हुआ नजर आया।

इधर, गलियों व मोहल्लों में भी उत्साह देखा गया। महू रोड रेलवे कॉलोनी में नरेंद्र सिंह सोलंकी मित्र मंडल ने भी पंचमी के विशेष इंतजाम किए थे। यहां युवाओं की टोली नाचते झूमते रंग गुलाल उड़ाते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.