Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

करियर काउंसलिंग मेला… बच्चों में बनेगी रोजगार की संभावना, समझाया कि तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा के लिए कैसे ऑनलाइन फॉर्म भरें

-जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करियर काउंसलिंग मेले में दी जानकारियां।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। करियर काउंसलिंग से आपकी योग्यता एवं क्षमता के अनुसार रोजगार प्राप्त करने की संभावना का पता चलता है। क्योंकि विद्यार्थियों को सीमित विकल्प का ज्ञान होता है।
यह बात जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करियर काउंसलिंग मेले के दौरान प्राचार्य मंजू लता जादौन ने कही। जिला रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ अनूप खटवानी ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा की शिक्षा के बाद ली जाने वाली तकनीकी एवं प्रौद्योगिकी शिक्षा हेतु ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को समझाया।समय-समय पर आयोजित रोजगार मेले में सम्मिलित होने के तरीके बताए एवं 100 से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार कार्यालय में पंजीकृत किया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु आवश्यक योग्यता एवं विभिन्न ट्रेड का विवरण भी दिया। उन्होंने आईसीटी एवं साइबर सिक्योरिटी के विषय में भी विद्यार्थियों से चर्चा की।

विषय विशेषज्ञ दिनेश राज पुरोहित एवं विकास शर्मा ने विभिन्न संकायों में अध्यनरत विद्यार्थियों को भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता के अंतर्गत चलाए जा रहे प्रशिक्षण की जानकारी दी। जिससे प्रशिक्षण लेकर वे स्वयं का उद्योग एवं रोजगार पा सकते हैं। जिसमें आपकी भविष्य की संभावनाएं छिपी हुई है।काउंसलर दीपाली बुचके ने व्यक्तिगत काउंसलिंग करके विद्यार्थियों की शंका का समाधान किया। शिक्षिका विनीता ओझा ने जीवन में करियर के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत मिथिलेश मिश्रा संचालन विनीता ओझा एवं आभार राजेंद्र सिंह राठौड़ ने माना।

Leave A Reply

Your email address will not be published.