Logo
ब्रेकिंग
जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प... सावरिया जी में गुर्जर गौड़ समाज का महासंगम....राधा पंचारिया कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत, सामूहिक विवाह क... युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने उठाए सवाल....ट्रिपल इंजन सरकार में सीएम की घोषणा का नहीं दिखा अ... अरुणोदय स्कूल या सैनिक अकादमी....स्कूल का गेट बंद, बैग लेकर बाहर खड़े रहे बच्चे, 5 मिनट देरी होने पर ...

इंदौरी हुड़दंगियों पर नकेल…पहले फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में कार से दिखाई कलााबाजी, यातायात हुआ जाम, बाद में पुलिस ने क्रेन से दिखाया स्‍टंट

-यातायात व्‍यवस्‍था के लिए तैनात पुलिस को दिनभर पता नहीं चली, देर शाम कार उठाने की कार्रवाई की।


न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर की सड़कों तेज रफ़्तार कारों का काफ‍िला निकला। अंदर सवार युवा हुड़दंग, शोर व जश्‍न मनाते दिखाई दिए। दोपहर बाद सोशल मीडिया पर जब इसे लोगों ने देखा तो लगा कि किसी फिल्‍म की शुटिंग चल रही होगी। शायद पुलिस प्रशासन ने इसकी मंजूरी दी होगी। लेकिन मौके पर जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई। शाम तक वीडियो जिम्‍मेदारों के मोबाइल में पहुंचे। तब पुलिस जागी तथा बाद में क्रेन से कारों को उठवाकर जब्ती में लिया गया।

दरअसल मंगलवार को दोपहर में यह नज़ारा आबकारी चौराहा एरिया का था। इस रोड से आधा दर्जन कार रफ्तार में गुजर रही थी। इसमें सवार युवा कलाबाजी दिखाते फ‍िल्‍मी स्‍टाइल में विंडो से बाहर निकलकर शोर मचाते गुजरे। आगे चौराहें पर चलकर जाम भी लग गया। इसे रोकटोक करने वाला कोई जिम्‍मेदार मौके पर नहीं था। राहगीरों ने मोबाइल से वीडिया बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। कारों पर इंदौर सीरिज के नंबर थे। पीछे के कांच पर शादी के स्‍टीकर लगे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से शहरभर के लोगों ने युवकों की स्टंटबाजी को देख लिया। लेकिन पुलिस को संभवत: देरशाम खबर लगी। बाद में एक्‍शन में आई पुलिस ने खोजबीन शुरू की। एएसपी राकेश कुमार खाखा के निर्देश पर आबकारी कम्‍पाउंड एरिया में खड़ी इन सभी कारों को क्रेन से उठाकर जब्‍ती में लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.