Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन

रतलाम, चार्जिंग बाइक बनी बम….धमाके के साथ लगी मकान में आग, बालिका की मौत

-घटना में दो घायल, बड़ौदा से अपने नाना के यहां आई थी बालिका
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। घर मे रखी इलेक्ट्रिक बाइक (स्कूूूटरर) में चार्जिंग के दौरान विस्फोट के बाद आग लग गईं। घटना में झुलसी बालिका की मौत हो गई। जबकि दो अन्य परिजन घायल हो गए। आग लगने से मकान में रखा सामान भी जल गया।
घटना शनिवार-रविवार रात करीब 3 बजे लक्ष्मणपुर पीएनटी कॉलोनी की है। एक घर में चार्जिंग के लिए रखी गई बाइक में अचानक विस्फोट के बाद आग लग गई। हादसे में 11 वार्षिय बालिका की मौत हो गई है, जबकि परिवार के दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।


जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणपुरा पीएनटी कॉलोनी निवासी भगवती मौर्य के घर के अंदर खड़ी बाइक को चार्ज पर लगाया गया था। रात करीब 3 अचानक ई- बाइक में आग लग गई। इससे पास में खड़ी एक्टिवा और घर का अन्य सामान भी चपेट में आ गया।
आग लगने के दौरान घर के सभी सदस्य सो रहे थे। आग लगने और धुंआ होने पर जब नींद खुली तो परिवारजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और परिवारजनों को बाहर निकला गया। इस दौरान नाती 11 वर्षीय अंतरा चौधरी अंदर ही रह गई।


बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक वह बुरी तरह झुलस गई थी। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। आग लगने में भगवती मौर्य और 12 वर्षीय लावण्या भी घायल हुए हैं जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। आग की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के कर्मचारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए थे।
रहवासियों व घायल परिजनों ने बताया कि हादसे में मृत अंतरा चौधरी बड़ौदा की रहने वाली है। छुट्टियों में वह अपनी मां सोनाली के साथ नाना के यहां रतलाम आई थी। रविवार सुबह 5 बजे वह वापस बड़ौदा जाने वाली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.