Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन

यूनियन में बड़ा फेरबदल….? कार्यकारिणी से लिए त्यागपत्र, नए मंडल अध्यक्ष मनोनयन के लिए बनी पैनल, दो से तीन नामों पर विचार-मंथन

-एक साल पहले नरेंद्र सिंह सोलंकी को किया था मंडल अध्यक्ष मनोनीत।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे यूनियन मान्यता के चुनाव में हार का सामना कर चुकी वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन में आला पदाधिकारी द्वारा अब मंडल स्तर के संगठन में बदलाव का मन बना लिया है। कार्यकारिणी से त्यागपत्र ले लिए गए। अब पदों के लिए नए चेहरों पर विचार मंथन शुरू कर दिया गया।

दसअसल हार के बाद यूनियन के आला पदाधिकारियों ने हार की जिम्मेदारी सीधे मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी के सिर पर मढ दी है सूचनाएं तो यहां तक आ रही है कि महामंत्री द्वारा ली गई बैठक के बाद आंतरिक रूप से सोलंकी को हटाने की कवायद पृरी कर ली गई है। मंडल में गठित पैनल को नया नाम हेडक्वार्टर भेजने के निर्देश दिए गए है।

बता दें कि पिछले माह हुए मान्यता के चुनाव में मतदाता रेलकर्मियों ने गुप्त मतदान के जरिए अपनी नाराजी जताते हुए यूनियन को तीसरे पायदान पर ला खड़ा किया। पहले कभी कर्मचारियों के बीच मजबूत संगठन माने जाने वाली एम्प्लाइज यूनियन को पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद से भी कम वोट मिले। इस वजह से मुंबई में पिछले माह मीटिंग में महामंत्री जेआर भोंसले ने मंडल पदाधिकारियों को जमकर लताड़ा था। दूसरी ओर मंडल मंत्री मनोहर बारठ व अध्यक्ष सोलंकी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकारी भी थी।
इधर, 4 जनवरी 2025 रविवार को रतलाम आए भोसले ने मीटिंग ली। इसमें पदों के फेरबदल के लिए तैयार रहने की बात कर आंतरिक मंतव्य मंडल मंत्री को दे दिया। बताया जा रहा है कि मंडल मंत्री बारठ व केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक को अध्यक्ष पद के कार्यवाहक संचालन की जिम्मेदारी दे दी है। बल्कि नए अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव बनाने को भी कहा गया है। संगठन के सूत्रों से जानकारी मिली है कि दो से तीन नामों में से कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी के नाम पर सहमति बन सकती है।
इस मामले में मंडल अध्यक्ष सोलंकी से चर्चा करनी चाही तो मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। जबकि मंडल मंत्री बारठ के कहा कि अध्यक्ष मनोनयन को लेकर मुख्यालय से फैसला होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.