Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

बीएमएस की चुनावी हलचल…300 कार्यकर्ताओं के बीच तय रणनीति, समस्याओं पर हुआ मंथन

-पीआरकेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में हुई नारेबाजी।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता को लेकर आगामी चुनाव को लेकर पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद की हलचल तेज होने लगी है 16 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ,भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि
मंडल ने रतलाम दौरा किया। कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही चुनावी रणनीति पर पर भी गहन चिंतन-मंथन हुआ।
कार्यक्रम में बीएमएस के अखिल भारतीय संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन प्रदेश, मप्र बीएमएस के संगठन मंत्री निरंजन, परिषद डब्ल्यूआर अध्यक्ष कैलाश भवसागर, महामंत्री संजय शुक्ला, बीआरएमएस के केंद्रीय अधिकारी, परिषद के जोनल संगठन मंत्री शिवलहरी शर्मा मौजूद रहे। जोनल संगठन मंत्री शर्मा ने बताया कि रतलाम में चुनावी बैठक को लेकर यह आयोजन किया गया। जिसमें मंडल लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रतलाम में हो रही समस्याओं को लेकर पदाधिकारियों को अवगत कराया। इस दौरान सभी समस्याओं को उन्होंने धैर्य के साथ और समय देकर सुना गया। बल्कि क्रमवार समाधान के सुझाव भी दिए गए।
मुख्य रूप से कार्यकर्ताओं को परिषद को मजबूती के साथ चुनाव में बूथ के अनुसार मजबूत बनाकर विजय का संकल्प लिया गया। इस सभा में सभी मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


रतलाम से परिषद अध्यक्ष मुकेश मीना, मंडल मंत्री पांडे, सहायक महामंत्री पाराशर, फूलसिंह, शेड से पांडे, बंटी, हेतराम विश्नोई, अनिल, राधे, पिंटू, बोधराज, रनिंग से राजेश, नाहरसिंह, हरिमोहन, राजेश मीना,चेतराम मीणा, विकाश मीना, स्वतंत्र मीना आदि, सिंगनल से सुरेश मीना सहित ब्रांच से लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। अंत में बड़ी वाहन रैली का आयोजन किया गया। सभी ने परिषद को विजय श्री दिलाने का निश्चय किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.