Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

भारतीय रेलवे टीम का वर्ल्ड में परचम…बैडमिंटन में बनी चैंपियन, ग्रेड ब्रिटेन टीम को दी शिकस्त

-युरोप के पोलैंड में हुई 9वीं यूसिक बैडमिंटन वर्ल्ड रेलवे चैंपियनशिप में 8 टीमों ने भाग लिया था।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। भारतीय बैडमिंटन टीम ने विश्व स्तर की प्रतियोगिता में खिताबी जीत हासिल कर विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। टीम मैनेजर श्री राम प्रजापति के नेतृत्व खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वी टीम को चौका दिया।
रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक 1 अक्टूबर 2024 से 5 अक्टूबर 2024 तक यूरोप के पोलैंड में 9वीं यूसिक बैडमिंटन वर्ल्ड रेलवे चैंपियनशिप 2024 आयोजित हुई थी। इसमें भारतीय रेलवे बैडमिंटन टीम ने फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन की टीम को हराकर चैंपियंस का खिताब जीता।
इस चैंपियनशिप में क्वालिफाइड करते हुए वर्ल्ड रेलवे की 8 टीमों ने भाग लिया था। भारतीय रेलवे की बैडमिंटन टीम के इंटरप्रेटर कम मैनेजर रतलाम रेल मंडल कार्यालय के मुख्य कार्यालय अधीक्षक और भारतीय रेल मंत्रालय के रेलवे भारत प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर श्रीराम प्रजापति रहे। उनके नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इधर, स्पोर्ट्स के अलावा सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े श्री राम प्रजापति का कहना है कि टीम की इस उपलब्धि पर रेलवे का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ है। इसका श्रेय रतलाम रेल मंडल सभी श्रम संगठनों, प्रजापति समाज बंधु और रतलाम शहर के सम्मान में नागरिकों को है। कई सामाजिक संस्थाओं और कार्यों से जुड़े श्री राम प्रजापति की उपलब्धि पर सभी ने हर्षित किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.