Logo
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...

श्रेष्ठ कार्य पर मिले पुरस्कार…38 रेलवे कर्मचारी कर्तव्यनिष्ठ, एक-एक कर पहुंचे मंच पर, खिल उठे चेहरे

-68वें रेल सप्ताह के तहत डीआरएम के हाथों हुए पुरस्कृत।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। 68वें रेल सप्ताह के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए 38 रेलवे कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनके नामों की घोषणा करते ही कर्मचारी लपकते हुए मंच की ओर पहुंचे। डीआरएम रजनीश कुमार के हाथों सम्मानित होते ही इनके चेहरे खिल उठे। 38 कर्मचारियों में जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान भी सम्मानित किए गए।


बता दें कि बोरीबंदर और ठाणे के बीच पहली रेलगाड़ी चलने की स्मृति में इंडियन रेलवे द्वारा हर साल रेल सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में रतलाम रेल मंडल में 68वें रेल सप्ताह के तहत श्रेष्ठ कार्य करने पर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम सोमवार को मंडल रेल कार्यालय परिसर स्थित एनेक्सी हाल में हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद रहे।

13 हजार कर्मचारियों के हित मे काम किया

कार्यक्रम में जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान द्वारा लोको पायलट का वेतन समय पर बनाने, कार्यालय का सुचारू व नियमित संचालन के साथ-साथ डायरेक्टर होने के नाते जेसी बैंक में 13 हजार कर्मचारियों के हित में कार्य करने सहित कर्मचारियों की समस्या का समय पर निराकरण करने के लिए सम्मानित किया गया।
डीआरएम ने खान द्वारा किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्य की सराहना की।भविष्‍य में भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।


उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व के वर्षों में भी 27 वर्ष की सेवा में खान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उनकी कार्यशैली अधिकारियों को भी प्रभावित करती रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अरीमा भटनागर, वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर (टीआरओ) महेश गुप्ता, सीएमएस श्रीमती सिम्मी गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अमीर यादव, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक अंकित सोमानी, वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, एससी एसटी एसोसिएशन के मंडल मंत्री आरसी वर्मा, मंडल अध्यक्ष पीएन वर्मा एवं अन्य कर्मचारियों ने खान को बधाई देकर उज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.