-अनास रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना, युवती की फिलहाल नहीं हुई पहचान
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेल मंडल के अनास रेलवे स्टेशन पर युवती की उज्जैन-दाहोद मेमू पैसेंजर (09382) ट्रेन के आगे आने से मौत हो गई। जिस तरीके से यह घटना हुई, उससे अनुमान लगाया जा रहा कि युवती ने आत्महत्या की है। इंजिन में फंसे शव को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रैक के समीप शव रखकर ट्रेन को रवाना किया गया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी।ताजा घटना गुरुवार मेघनगर-अनास सेक्शन के बीच अनास स्टेशन के समीप सुबह 10.19 बजे की है। यात्रियों के मुताबिक युवती ट्रैक के बीच में चल रही थी। इसे देखकर लोको पायलट अब्दुल अफीज मंसूरी ने हॉर्न देकर फौरन ब्रेक लगाए। लेकिन ट्रेन ठहरने के पहले वह टकराकर इंजिन में फंस गई। बाद में इसे खिंचकर निकाला। स्टेशन मास्टर एएच खान ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। फिलहाल इसकी पहचान नहीं हुई।
ब्रेकिंग
एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव...
लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू
केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा...
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...
संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या
रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि...
टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप
रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प...
जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य
बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे...
