Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

नहीं माने तो सड़क पर उतरेंगे…. अड़ियल रवैया बर्दास्त नहीं, रनिंग कर्मचारी दूसरे मंडल की साइडिंग पर कतई काम नहीं करेंगे

-रेलवे यांत्रिक एवं यातायात शाखा द्वारा ओपन मीटिंग के आयोजन में मजदूर संघ पदाधिकारी बोले।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। हमारे रनिंग स्टाफ कर्मचारी दूसरे मंडल की साइडिंग पर कतई काम नहीं करेंगे। प्रशासन पर दबाव बनाएंगे। इसके बावजूद प्रशासन का अड़ियल रवैया रहा तो सड़क पर प्रदर्शन करेंगे।
वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर रनिंग स्टॉफ की समस्याओं को लेकर 9 अक्टूबर बुधवार को रेलवे कॉलोनी स्थित शान्तिवन उद्यान परिसर रतलाम में हुई ओपन मीटिंग में यह आवाज बुलंद की गई। मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में यांत्रिक शाखा एवं यातायात शाखा द्वारा ओपन मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की रनिंग कर्मचारी (TM, LP, ALP, LPS) सम्मिलित हुए।
बैठक में मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने अनियमित वर्किंग का खुलकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि अनियमित वर्किंग मुद्दे पर प्रशासन से चर्चा की जाएगी। इसे हल करवाने का प्रयास किया जाएगा। बावजूद प्रशासन का रवैया अड़ियल रहा तो वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कर्मचारी हित में सड़क पर प्रदर्शन करने पर बाध्य रहेगा। निर्णय लिया गया कि कोई भी क्रू बड़ौदा मंडल की साइडिंग में कार्य नहीं करेगा।

एनएफआईआर द्वारा रनिंग स्टाफ के हितों में किए काम भी बताए

 

बैठक में पदाधिकारियों ने एनएफआईआर द्वारा रनिंग स्टाफ के हितों में किए गए कार्य भी बताए गए। किलोमीटर अलाउंस के बड़े हुए रेट से भुगतान करना, हेडक्वार्टर पर 24 घंटे तथा साप्ताहिक विश्राम 48 घंटे करना, किलोमीटर अलाउंस का इनकम टैक्स में छूट संबंधी जानकारी दी गई। मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरि ने सभी को एकजुट होकर लड़ाई लड़ने पर जोर दिया।
बैठक में ट्रेन मैनेजर साइड से कमलेश मीणा, नीरज मीणा, विकाश कुमार, लोको पायलट साइड से रोहित कन्नौजिया, ललित मोहन तथा महेश प्रजापति ने भी विचार व्यक्त किए।

बैठक का संचालन सीडब्ल्यूसी सदस्य गौरव संत तथा यांत्रिक शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने किया।
इस मौके पर सहायक मंडल मंत्री योगेश पाल, महेंद्र सिंह गौतम, गौरव संत, जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान, शाखा सचिव वापी चौधरी, गौरव दुबे, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, सुनील डागर,अरविंद शर्मा, रोहित कन्नौजिया, सतीश चंद्र मीना, मोहनसिंह मीना, संतोष मीना, रवि बारीवाल, अबरेश मीना, नवलसिंह मीना, कपिल सोनी, कपिल जायसवाल, विकास गोस्वामी, हरकेश मीना, अनिल यादव, आनन्द कुमार डी, नरेश मीणा, सुरेंद्र सुमन, शीतल पांडे, राजेश पाल, गजेंद्र गोयल, महेश प्रजापति, मस्तराम मीणा,भागीरथ मीणा, पृथ्वीराज मीणा, कृष्णकांत वर्मा, छोटू लाल लश्कर, रोहित पाल, शेर सिंह मीणा, प्रकाश बंदोरिया, राजेश मीणा, विनोद मीना, महावीर प्रसाद मीणा, आर एस मीना, नवीन कुमार वर्मा, ललित मोहन, बालकृष्ण मीना, प्रेम सिंह जाटव सहित सैकड़ों की संख्या में लोको पायलट,सहायक लोको पायलट तथा ट्रेन मैनेजर उपस्थित रहे।

इन मुद्दों को लेकर सुझाव आए एवं चर्चा हुई

1-रतलाम मंडल का रनिंग स्टॉफ रतलाम की प्रत्येक साइडिंग में कार्य करने को तैयार है लेकिन अन्य मंडल की किसी भी साइडिंग में कार्य नही करेंगे।
2-अन्य मंडल में रतलाम रनिंग स्टॉफ द्वारा GDR नही बनाया जाएगा।
3- 9/11 घंटे वर्किंग को नियमानुसार लागू किया जाए जिसमे वापसी/TAP भी शामिल हो।
4-रतलाम मंडल के रनिंग स्टॉफ की मालगाड़ी की बिट निर्धारित की जाए एवं सख्ती से लागू की जाए।
5-KRCA/WCST की वर्किंग को निरस्त किया जाए।
6- नई पैसेंजर क्रु लिंक को निरस्त किया जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.