Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘स्टोर्स एंड वेंडर मीट–2026’ का आयोजन, लगभग 120 विक्रेताओं ने लिया भाग 36 साल चुनौतियों के सिर चढ़कर बोली दिव्यांगता....अक्षमता को मात दे रेल सेवा करते रहे मुकेश तिवारी, रे... रतलाम मालगोदाम में विजिलेंस जांच से हड़कंप: डेम्बरेज-व्हार्फेज में गड़बड़ी की आशंका, कर्मचारियों पर ... रतलाम रेल मंडल में मान्यता प्राप्त यूनियनों की सदस्यता पर जंग: WRMS और WREU दोनों का नंबर वन होने का... 8लेन की सड़क बनी ओपन डीज़ल प्लांट.... दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बायोडीजल से भरा टैंकर पलटा, चालक घाय... तबादलों के खेल में फुटबॉल बने कर्मचारी?.... रतलाम DRM ऑफिस का कार्मिक विभाग सुर्खियों में, गोपनीय शा... एमजे रेल रोड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर एवं हम-लोग संस्था के अध्यक्ष सुभाष जैन को मिला रतलाम गौरव... लीकेज से मिली राहत: सीआईजी के निरीक्षण के बाद 50 से अधिक क्वार्टरों में शेड लगाने का काम शुरू केबिन की कहानी का ऐसा अंत, "झगड़ा झूठा, कब्जा सच्चा", बाबा सोमनाथ का ऐसा महाराष्ट्र प्रेम...चंदा उगा... राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ...

चैम्पियन लीग फुटबाल प्रतियोगिता…पहला मैच डीएफए इंदौर ने जीता

-बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किक लगाकर किया प्रतियोगिता का शुभारंभ।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश फुटबॉल चैम्पियन लीग फुटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने किया। इसके साथ ही मैच की शुरुआत हुई। पहला मैच डीएफए इंदौर ने मैच जीता।
प्रारंभ में जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने बॉल पर किक लगाकर और गुब्बारे उड़ाकर मैच की शुरूआत की। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष प्रताप गिरी, सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे, योगेश पाल, अरविंद शर्मा और जेसी बैंक के डायरेक्टर वाजिद खान, बीजेपी खेल प्रकोष्ठ के अनुज शर्मा और पेंशन संगठन के मंडल मंत्री रफीक मंसूरी के उपस्थित रहे।
इसके पश्चात प्रतियोगिता सचिव सलमान खान, सुनील वर्मा, राजेश कोशल, इकबाल अहमद, बॉबी भाई, सोनू बड़वान आदि ने अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
पहला मैच डीएफए इंदौर और डीएफए सीहोर के बीच खेला गया। जिसमें डीएफए इंदौर की टीम ने 4/0 के अंतर से एकतरफा मुकाबला जीत लिया। दूसरा मैच डीएफए जबलपुर और डीएफए रायसेन के बीच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि नैशनल सिलेक्टर चन्दन राठौर और नीरज शर्मा साथ में डीएफए रतलाम के कोच शादाब खान, सुनील वर्मा ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। दूसरे मैच का पहले हाफ के 20 मिनिट्स में एक शानदार गोल कर जबलपुर की टीम अपनी टीम को 1-0 से आगे किया। दोनों टीम बराबर हमले करती रही और सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के बाद के खेल में भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और मैच जबलपुर डीएफए ने 1/0 जीत लिया। मैच में डीएफए रतलाम के सलमान खान, सुनील वर्मा, राजेश कोशल, इकबाल अहमद, बॉबी भाई, सोनू बड़वान, वरुण बड़वान, मीनू माथुर, ऋषि और नगर के खेल प्रेमियों ने उपस्थिति देकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.