Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

कांग्रेस पार्षद मनीषा विजय सिंह चौहान ने ली भाजपा की सदस्यता

-कैबिनेट मंत्री काश्यप की उपस्थिति में ली भाजपा की सदस्यता, कांग्रेस से जुड़े सहयोगी भी आए साथ।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। लोकसभा चुनाव में 13 मई को मतदान से पूर्व कांग्रेस नेताओं का भाजपा में आने का दौर अब भी जारी है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में कांग्रेस पार्षद मनीषा चौहान पति विजय सिंह चौहान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। मनीषा चौहान शहर के वार्ड क्रमांक 33 से कांग्रेस पार्षद है, जो कि भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो गई। उनके साथ प्रशांत राठौर, युवराज सिंह चौहान, ओमप्रकाश

तिवारी, रामसिंह चौहान, संजय भावसार, समीर चौबे, रूपेश देवड़ा, सुजाता चौबे, प्रभुसिंह तंवर एवं राजेश डोई ने भी भाजपा की सदस्यता ली। जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना ने बताया कि इस अवसर पर विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, विधानसभा प्रभारी हरिराम शाह, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, जिला मंत्री सोना शर्मा, शैलेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री राकेश परमार, व्यापारिक प्रकोष्ठ संयोजक रजनीश गोयल, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद करमचंदानी, राजेंद्र सिंह गोयल आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds