Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

रेलवे लेखा विभाग…सीनियर एसओ से तालमेल के मुताबिक स्टाफ की होगी सर्जरी, वाणिज्य विभाग में तबादलें के बावजूद राहत..?

-सीनियर एसओ के तबादले के बाद सोमवार से होगी टेबलों की अदला- बदली।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे के लेखा विभाग में सीनियर एसओ (वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी) के पिरियोडिकल तबादलों के आदेश जारी होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी मानी जा रही है। 14 में से 13 सीनियर एसओ की टेबलें बदल दी गई। सोमवार से सभी संभवतः नया प्रभार ले सकते है। इनके अधीन कर्मचारियों से कुछ दिनों के तालमेल के मुताबिक संबधित सेक्शनों के कर्मचारियों के भी तबादलें किए जाने की सुगबुगाहट है। दूसरी ओर वाणिज्य विभाग में पिरियोडिकल तबादलें के बाद एक मामले में महिला कर्मचारी से पूर्ववत स्टेशन पर काम लेकर राहत देना भी अनियमितता मानी जा रही है।
मालूम हो कि लेखा विभाग में शुक्रवार को सीनियर एसओ के तबादला सूची जारी की गई। जबकि कमर्शियल विभाग में पहली मई को इस प्रकिया के आदेश निकाले गए थे।

नए सेक्शन के तालमेल की रहेगी कड़ी मशक्कत

लेखा विभाग में एक को छोड़कर शेष 13 सीनियर एसओ की टेबलें बदल दी गई। नए सेक्शनों में कर्मचारियों से तालमेल बिठाना सीनियर एसओ के लिए कुछ दिनों तक मशक्कत भरा काम साबित हो सकता है। दरअसल सेक्शनों में कुछ सीनियर एसओ काम के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे है। कई मौकों पर उन्होंने अपने अधीन कर्मचारी की गलतियों को सुधारते हुए उनकी नौकरियां भी बचाई है। जबकि कुछ एसओ अपने तल्ख व्यवहार के लिए जाने जाते रहे है। जिनके कर्मचारियों के साथ आए दिन गहमागहमी होती रही। नए सेक्शन में वे कर्मचारियों से कैसे काम ले आएंगे यह आगामी दिनों में ही पता चल सकेगा।

उज्जैन तबादले के बाद भी काम राजेंद्र नगर स्टेशन पर ही क्यों

वाणिज्य विभाग में विशेष कर्मचारियों पर कृपा आम कर्मचारियों के समझ से परे है। दरअसल विभाग की एक महिला कर्मचारी का तीन माह पूर्व राजेंद्र नगर से उज्जैन पिरियोडिकल तबादला किया गया। महिला अवकाश पर चली गई। इस बीच इसके पदोन्नति आदेश भी हो गए। लौटने पर महिला कर्मचारी को पुनः राजेंद्र नगर स्टेशन पर ही नियुक्त कर दिया गया। दूसरे कर्मचारी बताते है उन्हें प्रशासन द्वारा किसी तरह की राहत या रियासत नहीं दी जाती है। नियम के मुताबिक तबादलों के बाद नए स्थान पर ज्वाइन होना भी अनिवार्य है। लेकिन एक कर्मचारी पर रहमत व इनायत समझ से परे है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.