Logo
ब्रेकिंग
10वीं बाद ही मिलेगी रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा....सृजन कॉलेज ने रतलाम को दी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पा... बेडमिंटन हॉल का ये हाल.....दारूबाजों का खेल बिगाड़ने पहुंची आरपीएफ,  ड्राइव सर्व पर भारी बिजली बिल रतलाम के इंजीनियर वेदांत का लंदन में कमाल.... विश्व के सबसे पुराने ग्रैंड स्लैम विंबलडन आयोजन में अह... रेलवे बेडमिंटन हॉल में गेम..... यहां शटल कॉक के बजाय शराब की बोतल व पैक, दारू पार्टी का अड्डा बना को... RE-NEET 2026 : बायोलॉजी आसान, केमिस्ट्री औसत लेकिन फिजिक्स रही थोड़ी मुश्किल रिटायरमेंट के बाद हर दिन योगा दिवस.....पूर्व डीसीटीआई अनिल उपाध्याय की गुड मॉर्निंग अब योगा से ही रतलाम में थाना प्रभारी रहे आनंद तोमर को लंदन में महाराणा प्रताप सम्मान नामली में सहकारिता की नई मिसाल: पहली बार सरकारी दर पर मिला प्रमाणित सोयाबीन बीज, किसानों में खुशी की... ट्रेन में बिना टिकिट है तो 250 के बजाय 500 रुपए देना पड़ेगा जुर्माना, नशे में हंगामा करना या भीख मांग... पहली पायदान के लिए छेड़ेंगे सुर....रतलाम आइडल ग्रेंड फिनाले एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज शाम

विक्रम विश्वविद्यालय कुलपति ने किया राॅयल काॅलेज का अवलोकन

-परीक्षाओं के संचालन व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के कॉलेजों का लिया जायजा।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय ने 4 मई शनिवार को रतलाम शहर के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों का अवलोकन किया। इस क्रम में वे रॉयल कॉलेज भी आए तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
प्रो. पाण्डेय का रतलाम दौरा मुख्यतः विक्रम विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा संचालन के लिए नवीन परीक्षा केन्द्रों की स्थापना को लेकर रहा। आगामी लोकसभा चुनाव में काॅलेज के विद्यार्थी जो नवीन मतदाता होते है, उनको लोकतंत्र के इस पर्व पर किस तरह मतदान के लिए जागरूक किया आए, इसे लेकर भी केंद्रित रहा।


रतलाम शहर के शासकीय महाविद्यालय के अवलोकन के पश्चात् कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय एसएसआईटी कॉलेज पहुंचे। जहाॅ उन्होने सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य एवं संचालकों से भेंट की तथा अधिक से अधिक मतदान हो सके, इस संबंध में शपथ दिलवाई।
तत्पश्चात् कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय प्रथम बार सालाखेड़ी स्थित राॅयल कैम्पस पहुॅचे। जहां राॅयल काॅलेज के स्टाॅफ डॉ. प्रवीण मंत्री, डी आर पुरोहित, डॉ.आर के अरोरा आदि ने उनका स्वागत किया गया। कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने राॅयल काॅलेज को विक्रम विश्वविद्यालय का परीक्षा केन्द्र बनाए जाने संबंधी दृष्टिकोण से काॅलेज की अधोसंरचना का अवलोकन किया।
कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय के इस रतलाम दौरे में शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅं. वाय.के. मिश्रा, शा. स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. आर.के. माथुर, शा. कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ सुरेश कटारिया, एस.एस.आई.टी. काॅलेज के संचालक विम्पी छाबड़ा, योगेन्द्र सागर काॅलेज के संचालक उमेश शर्मा, अरिहन्त काॅलेज के प्रशासक आकाश खाण्डेकर आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.