Logo
ब्रेकिंग
सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क... निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस से महिला यात्री का बैग चोरी: 3.75 लाख रुपए का सामान उड़ाया, रतलाम GRP को ट्रा... अखिल रेल हिंदी वाक् प्रतियोगिता में रतलाम मंडल की लीना नागेद ने जीता द्वितीय स्थान शून्य सीरीज ट्रेनों में ‘रिले रेस’ का खेल: अनाधिकृत यात्रियों की पासिंग कर जेब गर्म कर रहे TTE, सतर्... इंदौर में चेकिंग स्टाफ का टीए रोकने पर घिरे एसीएम, डीआरएम ने रतलाम तलब किया; तबादला तय इंदौर-हिसार एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला की मौत, रतलाम के पास 30 मिनट थमी रही ट्रेन आरपीएफ की कार्रवाई से भड़के खानपान संचालक: रतलाम स्टेशन पर खानपान स्टॉलें बंद, यात्रियों की बढ़ीं मु... गरीब रथ बनी 'अमीर रथ',  कमर्शियल विभाग बना मिडिल क्लास.... मनमानी ड्यूटी में मालामाल वर्किंग, TTE रो... घटिया निर्माण का ऐसा नज़ारा.... रतलाम-नीमच डबलिंग प्रोजेक्ट में प्लेटफॉर्म की बदसूरती बरकरार, ढोढर मे... रतलाम में गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज मनाएगा ऐसी जन्माष्टमी.... शिक्षक दिवस पूर्व 4 सितंबर को शिक्षावि...

बैंक के आईटी मास्टर को बिदाई…कम उम्र में अधिकारी बने रतलाम निवासी नरेश श्रोत्रिय हुए रिटायर्ड

-एसबीआई के नवी मुंबई बेलापुर केंद्रीय कार्यालय से हुई सेवानिवृत्ति।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम टीआईटी रोड निवासी बैंक अधिकारी नरेश श्रोत्रिय को मुंबई में सेवानिवृत्ति उपरांत समारोहपूर्वक बिदाई दी गई।

ये भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा रतलाम से 1999 से सबसे कम उम्र में अधिकारी बने थे। इन्हें आईटी में महारथ हासिल थी। मंगलवार को केन्द्रीय कार्यालय नवीमुंबई बेलापुर से मुख्य प्रबंधक के रूप में सेवानिवृत्त हुए। केंद्रीय कार्यालय नवी मुंबई में बिदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में डीजीएम विद्या प्रभाकर एवं रोहित होलकर ने श्रोत्रिय का स्वागत किया। बिदाई समारोह में दोनों सहायक महाप्रबंधक मिथलेश कुमार सिंग एवं अशोक कुमार ने आपके कामों की प्रशंसा की।

रिटायर्ड एसोसिएशन के तरनी व्यास ने बताया कि क्षोत्रिय गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज से है। इनके पिता स्व. शंकर क्षोत्रिय रतलाम में गुर्जर गौड़ नगर सभा में विभिन्न पदों पर रहे है।


रिटायर्ड हुए नरेश केन्द्रीय कार्यालय में आईटी विभाग में मुख्य प्रबंधक पद पर रहे है। पूरे देश में कहीं बैंक में आईटी विभाग की परेशानी दूर करने में इन्हें विशेष महारथ हासिल थी।
मुंबई में आयोजित समारोह में उद्बोधन में उन्होंने कहा कि बैंक में सेवा की शुरुआत उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक रतलाम से की थी। वे रतलाम में रहे अपने बैंक साथियों को भूले नहीं है। आप सब का आभारी हूं आप ने मेरे सम्मान में बिदाई समारोह आयोजित किया। पुनः आप सभी को धन्यवाद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds