Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

रामलला बिराजते ही श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर शुरू होगा अभिषेक, पूजन, श्रृंगार व सुंदरकांड पाठ

-श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम की बैठक में निर्णय।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम की बैठक राजपूत धर्मशाला भवन हाथी खाना पर रविवार को हुई। बैठक में मुख्य रूप से 22 जनवरी सोमवार को अयोध्या में भगवान श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर राजपूत धर्मशाला हाथी खाना स्थित भगवान श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर धार्मिक आयोजनों का फैसला लिया गया।
प्रातः 8 बजे अभिषेक, पूजन, श्रृंगार किया जाएगा। दोपहर 2 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। वहीं सायंकाल 6 बजे महाआरती कर प्रसादी वितरण की जाएगी।
इसी के साथ श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के नए पदाधिकारी के मनोनयन के लिए विचार-विमर्श किया गया। तय किया गया कि 26 जनवरी को मंडल की स्थापना दिवस पर आयोजित बैठक में कार्य योजना प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह गोयल, शैलेंद्र सिंह देवड़ा, विजय सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह सोलंकी, दिलीप सिंह सोनगरा, महेंद्र सिंह राठौर, डाडमसिंह राठौर, सुरेंद्र सिंह वाघेला, भारत सिंह पवार, भारत सिंह सोलंकी, रघुवीर सिंह सांखला, मनोहर सिंह चौहान, ज्ञानेश्वर सिंह परिहार, सुरेश सिंह चावड़ा, सुरेश सिंह सिसोदिया, राजेंद्र सिंह पवार, ओम प्रकाश सिंह सांखला, श्रीमती उषा पवार, श्रीमती सीमा देवड़ा, श्रीमती किरण गोयल सहित समाज जन उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds