Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

मोहन यादव बने मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री

-जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया।

विधायक दल की बैठक के बाद की गई प्रदेश में सीएम चेहरे की घोषणा।

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। विधानसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत वाली जीत मिलने बाद मुख्यमंत्री को लेकर चल उठापटक को सोमवार को विराम मिला। प्रदेश में नए मुख्यमंत्री के रूप में मोहन यादव के नाम पर मोहर लगाई गई। जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया।

राजधानी भोपाल में विधानसभा दल की बैठक के पूर्व से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा प्रहलाद पटेल के समर्थक जमा होने शुरू हो गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज के नाम की तख्तियां लेकर समर्थक उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते रहे। लेकिन भाजपा ने यादव का नाम तय कर सभी को चौका दिया।

विधायक दल की बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा का अध्यक्षीय उद्बोधन हुआ। शाम 4.30 बजे केवल दो नाम मुख्यमंत्री के लिए निकलकर आए। इसके बाद उज्जैन दक्षिण के विधायक मोहन यादव के रूप में अंतिम नाम की घोषणा की गई।

छत्तीसगढ़ की तरह मध्यप्रदेश में भी दो डिप्टी सीएम बनाए गए। जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम तय किया। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा के स्पीकर की जिम्मेदारी सौपी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.