Logo
ब्रेकिंग
सांसदों के बीच अनसुनी, अनसुलझी...देवास स्टेशन की समस्या उठाई, रतलाम के मुद्दे दरकिनार, यहां लगे कचरे... डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री

चार घंटे सुनवाई : चेकिंग स्टाफ के रनिंग रूम, प्रमोशन सहित टीएनसीआर बर्थ के उठे मुद्दें

आईआरटीसीएसओ के साथ पहली बार रेल संगठनों की बैठक।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। इंडियन रेलवे टिकेट चैकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन (आईआरटीसीएसओ) रतलाम मंडल द्वारा प्रथम 2023 की मंडल स्तरीय बैठक बुलाई गई। जिसमें टिकट चैकिंग स्टॉफ के साथ-साथ रतलाम मंडल की मान्यता प्राप्त संगठन और गैर मान्यता प्राप्त संनठन के शीर्ष नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर स्वागत किया गया। बैठक में चार घंटे चेकिंग स्टाफ की समस्याओं की सुनवाई की गई। इसमें रनिंग रूम, प्रमोशन सहित टीएनसीआर बर्थ के उठे मुद्दें उठाएं गए।
आईआरटीसीएसओ के नवनिर्वाचित मंडल मंत्री बीएल मीणा और अध्यक्ष मुनेश मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पहली बार रतलाम डिवीजन के सभी यूनियन के पदाधिकारी एक साथ एक मंच पर उपस्थित रहे। टिकट चेकिंग की समस्याओं को लगभग चार घंटे तक सुनकर समाधान के लिए आश्वासन दिया। यह नवगठित आईआरटीसीएसओ की कार्यकारिणी के लिए बड़े गर्व की बात है कि इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ। जिसमें सभी संगठनों के पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। आईआरटीसीएसओ के नवनिर्वाचित मंडल मंत्री बीएल मीणा और अध्यक्ष मुनेश मीणा साथ सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, टिकट चैकिंग ब्रांच से एसएन मीणा, महेंद्र गौतम, राजेश जैन, प्रदीप पालीवाल, अशोक शर्मा, शेर सिंह चौधरी, विनोद कुमार, मनोज खरे, सादिक शेख, राहुल देव त्यागी और उपस्थित सभी भाइयों का पुष्प माला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर टिकट चैकिंग स्टॉफ द्वारा सभी संगठनों को वर्किंग, प्रमोशन, ट्रांसफर, टीएनसीआर बर्थ, टीटीई रेस्ट रूम, आदि कई प्रकार की समस्याओं से अवगत करवाया गया। सभी ने सहयोग कर जल्द हल करवाने के लिए बात पटल पर रखी गई है। इस मीटिंग में रतलाम, इन्दौर, उज्जैन, मऊ, चितौड़गढ़ टीटीई स्टॉफ उपस्थित रहे। मंडल मंत्री बीएल मीणा द्वारा आभार प्रकट किया गया।

ये संगठन व पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में वेस्टर्न रेलवे मज़दूर संघ से मंडल मंत्री अभिलाष नागर, मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनीयन से मंडल मंत्री, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह सोलंकी, एसटीएससी से मंडल मंत्री आरसी वर्मा, मंडल अध्यक्ष पीसी मीणा, ओबीसी से मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह, पीआरकेपी से मंडल मंत्री प्रशांत पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, शिवलहरी शर्मा (जेडआरयूसीसीसी मेंबर) शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds