Logo
ब्रेकिंग
राहत मिली लेकिन उलझन बरकरार....इंदौर रेलवे हॉस्टल बंद करने के आदेश पर कर्मचारी नेताओं के साथ DRM से ... संत श्री हरीराम जी शास्त्री के नेपाल चतुर्मास प्रवास की पूर्व संध्या पर खाटु श्याम भजन संध्या रतलाम के पुष्कर ने विपरीत परिस्थितियों को बनाया अवसर, Re-NEET में बढ़ाए अंक, अब MBBS की सीट सुनिश्चि... टीटीई से विवाद के बाद चलती ट्रेन से गिरा यात्री, दोनों पैर कटे; टीटीई पर मारपीट का आरोप रतलाम रेलवे स्टेशन: अवैध वेंडर्स के बीच फ़ास्ट फूड का खेल... उड़ा रहे नियमों की धज्जियाँ, हर कोच में प... जलभराव और कीचड़ से राहत: 'न्यूज़ जंक्शन-18' की खबर का बड़ा असर, रेल प्रशासन ने शुरू मुरम भराव का कार्य बारिश में डूबी सुविधा, तैर रहा लापरवाह सिस्टम: रतलाम डाउन यार्ड के मेंटेनेंस शॉप की रोड बनी दलदल, रे... रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया

विधायक निधि से कायाकल्प: करमदी गांव सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइट से होगा रोशन

विधायक निधि से होगा करमदी रोड पर पुलिया का निर्माण।
-पुलिया निर्माण के साथ रोशनी से जगमगाएगा मथुरी – विधायक काश्यप
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। शहर के समीपस्थ ग्राम मथुरी में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि से 8 लाख रुपए स्वीकृत कर गांव में विकास के द्वार खोल दिए है। उक्त राशि के माध्यम से मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया का निर्माण होने के साथ ही गांव सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइट से रोशन होगा। विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर मथुरी के सरपंच रूपचंद्र पाटीदार सहित पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने विधायक जनसंपर्क कार्यालय पर आकर विधायक काश्यप का स्वागत कर उनके प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, पीरूलाल सोवणचा मंचासीन रहे।
काश्यप द्वारा स्वीकृत की गई राशि में से ग्राम मथुरी में करमदी रोड पर पुलिया निर्माण के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत किए गए है। इसी प्रकार ग्राम मथुरी में सौर ऊर्जा से चलित स्ट्रीट लाइटों को लगाए जाने के लिए 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। दोनों ही कार्यों के लिए ग्राम पंचायत मथुरी क्रियान्वयन एजेंसी रहेगी।

इस मौके पर ऊंकारलाल पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, परमानंद पाटीदार, किशोर पाटीदार, भरत पाटीदार, धर्मेंद्र राठौड़, गणेश पाटीदार, दिनेश भाभर, फूलचंद पाटीदार, तनसुखलाल पाटीदार, बसंतीलाल पाटीदार, विनोद पाटीदार, भंवरलाल पाटीदार, बाबूलाल पाटीदार, राजेश पाटीदार, विशाल पाटीदार, डॉ. विशाल पाटीदार, शिवम पाटीदार आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.