Logo
ब्रेकिंग
रतलाम मंडल में ‘छोटे साहबों’ के बड़े कारनामे: किसी पर चढ़ा ‘सिलसिला’ का सुरूर, तो कोई खा गया दिल्ली ... अवध एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में जांच....बगैर अप्रूवल पानी की बोतलें और पाव जब्त, ट्रेन की पेंट्रीकार... वशिष्ठ की विशिष्ट उपलब्धि.... अवॉर्डी बास्केटबॉल खिलाड़ी संजय वशिष्ठ अब ऑल इंडिया चयन समिति में बने ... जेसी बैंक की 113वीं आम सभा: अंशधारकों के लिए कई ऐतिहासिक फैसलों पर लगी मुहर, डिविडेंड और लोन स्लैब म... श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति.....46 साल की स्वस्थ शैक्षणिक परंपरा पर सवाल, अब आंतरिक कल... Decision of J.C. Bank AGM.....उज्जैन के आयोजन में नया सेटेलाइट काउंटर शुरू करने का भी महत्वपूर्ण निर... शिक्षा मंत्री जी, श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में बच्चों के खेल भविष्य से खिलवाड़….भाजपा नेता ने शिक... रतलाम मंडल में CRB के कड़े रुख का असर....जागा रेलवे प्रशासन, उज्जैन में अधिकारियों का डेरा, 10 दिन का... धार में बाबा धारनाथ की राजसी सवारी में रचा गया इतिहास: पं. कुलदीप गुरु ने 9 घंटे 11 मिनट की अखंड आरत... रतलाम रेलवे प्लेटफॉर्म 7 की ओर शेड में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जेब से मिले आधार कार्ड से हुई प...

रेलवे-रेपिडो अनुबंध: रेल यात्री ट्रेन से ही ऑनलाइन बुक करा सकेंगे ऑटो, महिला सुरक्षा की रहेगी विशेष निगरानी

इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को रेलवे देने जा रही विशेष सुविधा।
रेलवे स्टेशन पर रेपिडो कियोस्क बूथ भी बनाया जाएगा।

न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। ट्रेन में सवार यात्री अब इंदौर स्टेशन पर उतरने से पहले ऑनलाइन ऑटो बुक करवा सकेंगे। रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया के तहत रेपिडो के माध्यम से अनुबंध किया है। फिलहाल रतलाम रेल मंडल के इंदौर रेलवे स्टेशन पर एक माह में यह सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी। इसके लिए बकायदा प्लेटफॉर्म पर कियोस्क बूथ भी बनेगा। वहां से भी यात्री ऑटो बुक करवा सकेंगे। इस सुविधा में महिला यात्रियों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे। महिला यात्रियों को ऑटो से घर पहुंचने तक रेपिडो संचालन की निगरानी रहेगी।


मालूम हो कि यात्रियों को स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो बुक करने में खासी मशक्कत करना पड़ती है। इसमें यात्रियों के समय की बर्बादी भी होती है। कई बार ऑटो बुकिंग में विवाद की स्थिति निर्मित होती है। समस्या निदान के रेलवे ने पहली बार रेपिडो से अनुबंध कर नई शुरुआत की है।

रेलवे की आय का भी इंतजाम
इस सुविधा देने के पीछे रेलवे ने अपनी आय का भी इंतजाम कर लिया है। दरअसल रेलवे ने रेपिडो के माध्यम से अनुबंध के 8 लाख रुपए सालाना की लाइसेंस फीस निर्धारित की है। साथ ही शर्तों को भी लागू किया है। इसके मुताबिक इस नई सुविधा के इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए इंदौर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर कियोस्क बूथ भी बनाने की अनुमति दी जाएगी। यहां से भी यात्री ऑटो बुक करवा सकेंगे।

महिला यात्री की सुरक्षा की गारंटी
कमर्शियल विभाग के प्रमुख अधिकारी बताते है कि इस सुविधा से रात में महिला यात्रियों की विशेष हिफाज़त का इंतजाम रहेगा। ऑटो में सवार होने के बाद कियोस्क संचालक फोन लगाकर महिला यात्रियों से सुरक्षित सफर की जानकारी लेता रहेगा। ऐसे में यह सुविधा महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी रहेगी।

मामले में रेलवे पीआरओ खेमराज मीणा का कहना है कि रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के लिए नए इंतजाम कर रही है। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा रेलवे का पहला ध्येय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.