Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

राॅयल हाॅस्पिटल द्वारा 100 निःशुल्क चिकित्सा शिविर महाअभियान: ग्राम हरथली में 141 मरीजों की जांच

-3 डाॅक्टर्स की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया।

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राॅयल हाॅस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर द्वारा ग्राम हरथली जिला रतलाम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हरथली एवं आसपास के क्षेत्र के 141 रहवासियों ने उपस्थित होकर चिकित्सा सुविधा का लाभ लिया। तीन घंटे के शिविर में हरथली एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का 3 डाॅक्टर्स की टीम ने परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में अलग-अलग उम्र के मरीजों ने अपनी विभिन्न बीमारियों का ईलाज प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा करवाया। राॅयल हाॅस्पिटल के डॉ. शमशूल हक महिला चिकित्सक डॉ. आशिता ठाकुर, एवं डॉ.आदित्य पाटीदार ने परामर्श प्रदान किया।


शिविर का कार्यक्रम ग्राम सरपंच अयूब खान के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। इस शिविर के आयोजन के लिए ग्राम वासियों ने रॉयल हॉस्पिटल प्रबंधक का धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में डॉक्टरों की टीम की ओर से आमजन के लिए विभिन्न बीमारियों का निशुल्क कंसल्टेशन एवं दवाएं वितरण की गईं। इस दौरान निशुल्क ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ. 2 की सुविधा भी मुहैया करवाई गई। कोरोना महामारी से जागरुकता के लिए मास्क एवं सेनेटाइजर भी वितरित किए गए। गंभीर मरीजों को घर से लाने-ले जाने में एम्बुलेंस सुविधा मुहैया की गई। सभी को साफ-सफाई से रहने की सलाह दी गई। इस दौरान गांव की आशा कार्यकर्ता सुगन गरवाल का सहयोग रहा।
शिविर में राॅयल हाॅस्पिटल के संजीत परिहार, दीपेंद्र शर्मा, बंशी भाभर आदि मरीजों के सहयोग के लिए उपस्थित रहें। जानकारी प्रशासक दिनेश राजपुरोहित
ने दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.