Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

ज्वाइंट मीटिंग का प्रस्ताव: रेलवे कर्मचारी की मौत पर 50 हजार, एम्बुलेंस खर्च 10 हजार दिया जाएगा

-रेल संगठनों की प्रशासन के साथ मंडल रेल प्रबंधक सहायता कोष की बैठक में सहमति।

न्यूज़ जंक्शन

रतलाम। रेल कर्मचारी की मृत्यु पर 50 हजार रूपए परिवार को सहायता राशि दी जाएगी। अन्य आकस्मिक आर्थिक सहायता का भी लाभ दिया जाएगा।

रेल संगठनों के पदाधिकारियों की मंडल प्रबंधक सहायता कोष की मीटिंग वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती अरिमा भटनागर के कक्ष में हुई। इसमें अहम प्रस्ताव पर सहमति दी गई। डीआरएम की मोहर के बाद इसे अमल में लाया जाएगा। मीटिंग में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन, ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन व एसटीएससी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती भटनागर ने कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर सकारात्मक सुनवाई की। बिभिन्न बिंदुओं के प्रस्ताव का मसौदा तैयार किया गया। प्रवक्ता गौरव दुबे ने बताया कि मंडल मंत्री अभिलाष नागर द्वारा पीएनएम बैठक में भी यह सुझाव दिया गया था।
मंडल रेल प्रबंधक सहायता कोष की मीटिंग में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के उपाध्यक्ष अतुल राठौर एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय शाखा के उपाध्यक्ष नवनीत कुशवाह उपस्थित रहकर प्रस्ताव को सहमति दी।
इस कर्मचारी हितैषी प्रस्ताव को स्वीकृत कराने के लिए संघ के मण्डल मंत्री अभिलाष नागर और अध्यक्ष रफीक मंसूरी जल्द ही मण्डल रेल प्रबंधक से मुलाकात कर स्वीकृति की बात करेंगे।
इसी तरह वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के यातायात शाखा उपाध्यक्ष मनीष जोशी एवं मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सचिव अशोक तिवारी इस महत्वपूर्ण मीटिंग में उपस्थित रहकर प्रस्ताव को सहमति दी।
प्रवक्ता तिवारी ने बताया कि वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन हर समय हर वक्त कर्मचारी के हितों रक्षा करने वाला एवं कर्मचारी के साथ में रहने वाला एकमात्र संगठन। ऑल इंडिया ओबीसी एसोसिएशन की ओर से मण्डल मंत्री अजय सिंह एससीएसटी यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रस्ताव में इन बिंदुओं को किया शामिल:

-रेल कर्मचारी की मृत्यु पर 50000 रुपए परिवार को सहायता राशि दी जाएगी।

-रेल कर्मचारी  लंबी बीमारी से ग्रस्त होने पर 10000 रुपए प्रतिमाह सहायता।

-ऐसे रेल कर्मचारी जिनकी आकस्मिक मृत्यु किन्ही कारणों से हो जाती है। जो रतलाम मंडल के बाहर रहते हैं। उनकी मृत्यु के पश्चात एंबुलेंस खर्च 10000 रुपए दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.