Logo
ब्रेकिंग
बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्... लेखा-जोखा के बीच कथा श्रवण....बोनस भुगतान की पूर्णाहुति के बाद लेखा विभाग की सत्यनारायण भगवान को आहु... आधे घंटे में खातों में ट्रांसफर बोनस राशि...भारतीय रेलवे में रतलाम मंडल सिरमौर, रिकॉर्ड समय में किया... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रतलाम पहुंचे....मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी स्वर्गीय श्रीमती तेजकुंवर ब...

सुबह सामूहिक तिलक, दोपहर में चल समारोह, शाम को लगी पंगत

-गुड़ी पड़वा पर सामाजिक ब धार्मिक संगठनों ने किए आयोजन।
-चैत्र नवरात्रि पर कन्या भोज सहित अन्य कार्यक्रमों की रही धूम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वर्ष प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा व चैत्र नवरात्रि पर शहर में दिनभर आयोजनों की धूम रही। सुबह से ही लोग उत्साहित दिखाई दिए। धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने राहगीरों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस मौकों पर विभिन्न समाजों द्वारा आपने आराध्य देव मंदिरों व धर्मशालाओ में सामूहिक गोठ का आयोजम किया। एक पंगत, एक संगत की तर्ज पर भोजन कर सामूहिक एकता दर्शाई।


भाजपा ने किया सामूहिक तिलक

भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा इस वर्ष भी सामूहिक तिलक किया। डालूमोदी बाजार पर सीमा टांक, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी सहित कार्यकर्ताओं ने लोगों को वर्ष प्रतिपदा की बधाई देते हुए सिर पर तिलक लगाएं।

समाजजनों ने ड्रेसकोड में दिखाई एकता

विविन्न समाजों में लोग विशेष ड्रेसकोड में आयोजनों में शामिल होकर एकता दिखाई। गुर्जरगौड़ समाज द्वारा रामगढ़ स्थित राम मंदिर से चल समारोह निकाला। बेंड नाजों ब ढोल की थाप पर लोग झूमते निकले। बाद में सहभोज का आयोजन किया। नगर अध्यक्ष राजेश तिवारी में बताया कि चल समारोह लगातार दूसरे साल नही निकाला।

रेलवे गार्ड ने कराया कन्याभोज

रेलवे गार्ड (ट्रेन मैनेजर) परिवार रतलाम के तत्वाधान में रेलवे कॉलोनी आद्य शिव शक्ति मंदिर (कॉपरेटिव) में कन्या भोज वह भंडारे का आयोजन किया गया। कन्याओं का पूजन कराते हुए भोज कराया। उपहार स्वरूप एक स्टील की प्लेट भी दी गई। उक्त आयोजन में ट्रेन मैनेजर परिवार के सभी साथियों का सहयोग रहा। जानकारी कपिल गुर्जर ने दी।

 

नमो ग्रुप फाउंडेशन महिला मोर्चा का आयोजन

नमो ग्रुप फाउंडेशन महिला मोर्चा द्वारा राजबाग कॉलोनी गेट के पास नागरिकों को तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी।
नमो ग्रुप फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री अशोक गुर्जर, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनिता कटारिया, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष कुसुम, महिला नगर अध्यक्ष भावना गुर्जर, भाजपा महिला मोर्चा दिव्या शर्मा, कलावती सुरेखा, मंजुला माहेश्वरी, रितु शर्मा, सीमा गेहलोत, अंजु निगम, अर्चना बैरागी, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय पंवार, जिला मंत्री सुनील जोशी, नगर कोषाध्यक्ष राजीव गहलोत, नगर मंत्री राकेश निगम सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.