Logo
ब्रेकिंग
रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क... ​रतलाम में ट्रेन और कार की टक्कर: सेजावत-बंजली बायपास रेलवे फाटक पर टला बड़ा हादसा, डीआरएम ने दिए उच्... लेखा-जोखा के बीच कथा श्रवण....बोनस भुगतान की पूर्णाहुति के बाद लेखा विभाग की सत्यनारायण भगवान को आहु...

छाए बादल, 19 डिग्री के पार पहुंचा रात का पारा

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण राजधानी भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कुछ शहरों पर मध्यम स्तर के आंशिक बादल छा गए हैं। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के सभी संभागों के जिलों का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। साथ ही यह मंगलवार के न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। यह सोमवार के अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके असर से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उससे लगे दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिणी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्यम स्तर के बादल आ गए हैं। इस वजह से रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को दिन के तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.