रेलवे स्टेशन पर बुलेरो कार की पिछली सीट पर मिला ड्राइवर का शव, अर्द्धनग्न हालत में मिली लाश; जांच में जुटी GRP

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 की ओर मालवा अधिकारी रेस्ट हाउस के सामने बुधवार सुबह खड़ी एक अनुबंधित बुलेरो कार में ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी सहित पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार, कार रेलवे में अनुबंधित बताई जा रही है। ड्राइवर का शव कार की पिछली सीट पर अर्द्धनग्न अवस्था में (केवल अंडरवियर में) पाया गया। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले 3 दिनों से घर नहीं लौटा था।
पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हालांकि परिजनों से पूछताछ के साथ ही दुर्घटना, हत्या या अन्य कारणों के बिंदुओं पर भी गहराई से जांच की जा रही है।
कंट्रोल ऑफिस के उपयोग की कार:- जानकारी यह भी निकलकर आई है कि अनुबंधित कार के ड्राइवर का नाम हिम्मत था। कार अधिकांश रूप से कंट्रोल ऑफिस के शासकीय काम मे आती थी। वही ड्राइवर अस्थाई तौर पर काम करता था। जीआरपी पुलिस परिजनों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच कर रही है।
