Logo
ब्रेकिंग
संकल्प...ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, नशामुक्त समाज का दिया संदेश मेजर ध्यानचंद जयंती पर खींचा ध्यान...राष्ट्रीय खेल दिवस पर मल्लखंब खिलाड़ियों ने दिखाया उत्साह गांधीनगर कार्यालय छोड़ा, लाल सलाम बोलने रेलवे स्टेशन कार्यालय पहुंचे....पीआरकेपी 10 पदाधिकारियों ने य... एक्सप्रेस वे से उतरा वाहन, अप्रोच रोड पर भीषण हादसा: ट्रक-पिकअप की भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला च... सर, आवेदन कैसे करें, डीआरएम से मांग....जे.ई. टेलीकॉम LDCE के आवेदन के लिए HRMS विकल्प उपलब्ध कराए, अ... ​ऐसी मनमर्जी: तीन माह से ट्रैवलिंग अलाउंस भुगतान नहीं....वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ने उठाई इंदौर के ट... जीएम के कड़े तेवर भी बेअसर... गंदगी पर सीएमआई को सस्पेंड करने के दिए थे आदेश, दो दिन बाद भी फाइल अटक... भाजपा का रक्षाबंधन महोत्सव.....भाजपा जिलाध्यक्ष को राखी बांधकर लिया रक्षा का वचन इस सूचना ने सभी को चौकाया, कांग्रेस में शोक की लहर: नेता बंशीलाल गांधी, रंजीत डंग और पार्षद नासिर कु... ताकि राखी की मिठास व शुद्धता बरकरार रहे.... रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग अलर्ट, प्रतिष्ठानों का निर...

संकल्प…ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में नहीं बजेगा डीजे, नशामुक्त समाज का दिया संदेश

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। मोचीपुरा चौराहा में स्कूली एवं मदरसा फैजान-ए-अहलेबैत, मस्जिद चिंगीपुरा कमेटी से जुड़े बच्चों द्वारा समाज को सकारात्मक संदेश देकर संकल्प भी लिया है। अगले वर्ष ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति का भी संदेश दिया गया है।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के खिलाफ जनजागरूकता पैदा करना तथा बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में बच्चों ने अपने संबोधन एवं संदेशों के माध्यम से नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान, नशे के कारण होने वाली विभिन्न बीमारियों तथा बच्चों के भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने संदेश दिया कि “नशे को ना, किताब को हाँ” और युवाओं को अपना समय शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शहर काजी जनाब अहमद अली, अंजुमन सदर जनाब इब्राहिम शेरानी, यासमीन शेरानी, फैयाज मंसूरी, कांग्रेस पार्षद सलीम भाई, सब्जी फरोश इलियास रहमानी सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं अन्य विशेष अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट जुबेर खान बरकाती ने किया। इस अवसर पर मस्जिद चिंगीपुरा के इमाम मौलाना नदीम का इस्तकबाल भी किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन युसरा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, रतलाम, बरकाती ग्रुप एवं टीम APCR की ओर से किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजजनों ने नशे के खिलाफ निरंतर अभियान चलाने तथा समाज के बच्चों एवं युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण सामाजिक संकल्प लेते हुए उपस्थित समाजजनों ने निर्णय लिया कि अगले वर्ष ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस में डीजे को पूर्णतः प्रतिबंधित रखा जाएगा। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ बच्चों एवं युवाओं को सकारात्मक और अनुशासित वातावरण प्रदान करना है।

कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि “बच्चों के हाथ में किताब हो, नशे की कोई चीज नहीं” और शिक्षा, संस्कार, अनुशासन तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds