स्वागत व सत्कार की झांकी….मजदूर संघ महामंत्री काबर का महू रोड रेलवे कॉलोनी पहुंचे, पारंपरिक तरिके से हुई आगवानी
न्यूज जंक्शन-18
रतलाम। पिछले दिनों रतलाम आगमन पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री आरजी काबर का महू रोड रेलवे कॉलोनी में सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी के निवास पर पारंपरिक तरिके से स्वागत व सत्कार किया गया। सोलंकी परिवार सहित टीम द्वारा इसके लिए स्वागत के पुख्ता इंतजाम किए गए।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि मजदूर संघ के जोनल अध्यक्ष हिरेन मेहता, राजकोट मंडल की मंडल मंत्री अवनी ओझा तथा रश्मि चौधरी (जेसी बैंक डायरेक्टर) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
सोलंकी द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला पहनाई गई। अत्यंत सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए कार्यक्रम में मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी इसमें शामिल हुए।
