Logo
ब्रेकिंग
डीपी को लेकर तक़रार, हाई वोल्टेज खतरा बरकरार.... आश्वासन को भूले बिजली अधिकारी, बोले-डीपी तो अब वहीं ... जीएम साहब, डबलिंग प्रोजेक्ट पूरा, यात्री सुविधा सुलभ तो कीजिए....रतलाम-भिंड-रतलाम एक्सप्रेस नीमच तक ... रतलाम में दिव्य दरबार....पर्ची खुलेगी, अर्जी लगेगी, 4 से 10 जून तक गौ कथा का आयोजन नशे की हालत में टीटीई का ड्रामा...पहले वाहन चालकों को कार से टक्कर मारी, फिर जीआरपी चौकी पर हाई वॉल्... कुत्तों का आतंक, रिटायर्ड बुजुर्ग प्रहलाद सिंह राठौर का निधन....नातिन की स्कूटी पर पीछे सवार थे, कुत... मां की याद में अपनी ही फ़िल्म का फ्री प्रदर्शन... सिंधी फ़िल्म "पांहिजो त हिकरो ही यार आ” देखने पहुंचे... 30,000 पदों के सरेंडर का विरोध....पीआरकेपी टीम पहुंची मुंबई, चर्चगेट पर धरना व जीएम को सौंपा ज्ञापन 38 सालों तक मन हरते रहे हरीश.... मृदुल व्यवहार से जीता सभी का दिल, बैडमिंटन खेल से रेलवे को पहचान दि... रेलवे ट्रैक बना गंदा नाला....ठेकेदार को परवाह, न अधिकारियों का ध्यान, नाक-भौं सिकोड़ रहे रेल यात्री डीआरएम के चेंबर में गूंजा वंदे मातरम.... डीआरएम अश्वनी कुमार बोले- यह केवल गीत नहीं, बल्कि देश की आत...

आभार रैली में विजेताओं ने किया अभिवादन….मज़दूर संघ व यूनियन द्वारा जेसीस बैंक चुनाव में जीत का जश्न, निकाली आभार रैली

न्यूज़ जंक्शन-18

रतलाम। जेसीस बैंक चुनाव में जीत के पश्चात वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ व वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन द्वारा विजय व आभार रैली निकाली। विजयी प्रत्याशियों ने कर्मचारियों का अभिवादन कर आभार माना। 

वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा जेसी बैंक चुनाव में रतलाम मंडल से 5 में से 3 सीटों पर बढ़त के साथ जीत दर्ज की गई है। मजदूर संघ कार्यालय से मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में भव्य विजय एवं आभार रैली निकाली गई। रतलाम मंडल से विजयी प्रत्याशी सचिन मिश्रा द्वारा खुली जीप पर सवार होकर कर्मचारियों का अभिवादन किया। इनके साथ रश्मि चौधरी एवं जयेंद्र चौहान भी रतलाम से भव्य बढ़त के साथ विजयी हुए हैं।
सहायक मंडल मंत्री गौरव दुबे ने बताया विजय रैली मजदूर संघ कार्यालय से होते हुए स्टेशन रोड,दो बत्ती डीआरएम ऑफिस, डाट की पुल, जेसी बैंक और मां आद्या शक्ति मंदिर पर आशीर्वाद के साथ संपन्न हुई। जिसका विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, रेलकर्मियों द्वारा स्वागत किया गया। मंडल मंत्री अभिलाष नागर ने संबोधित करते हुए कहा यह सभी रेल कर्मचारियों की जीत है। यह जीत रेल कर्मचारियों का मजदूर संघ के प्रति अडिग विश्वास का परिणाम हैं। हम निरंतर रेल कर्मचारियों के लिए लड़ते रहेंगे।


मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी ने रेल कर्मचारियों के साथ शीर्ष नेतृत्व महामंत्री आरजी काबर एवं अध्यक्ष हिरेन मेहता का आभार व्यक्त किया। इस भव्य रैली के व्यवस्थापक सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी रहे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अतुल राठौर, मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम
संयुक्त मंडल मंत्री बलराम बड़गोत्या, सी डब्लू सी सदस्य गौरव संत, शाखा सचिव संजय कुमार, दीपक गुप्ता,बापी चौधरी,अमित चौहान, गौरव ठाकुर, योगेश यादव, रविराज परिहार, अनिल सेन, विजय पाटीदार, शाखा अध्यक्ष हिमांशु पिटारे, इमरान खान, युवा अध्यक्ष अशोक टंडन, युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, सुमित गर्ग, धीरज प्रजापति, रवि शर्मा,मिलन कंथारिया, कुंदन सोनेर, मोहित टांक सहित मंडल की सभी शाखाओं से पधारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

300 से अधिक कर्मचारियों ने विजय जुलूस में भाग लिया:- इधर, वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के ने भी विजय जुलूस निकाला। एआईआरएफ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं यूनियन के महामंत्री जे.आर. भोसले की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडे एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक मंडल कोषाध्यक्ष शैलेष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चांदवानी के नेतृत्व में आयोजित जुलूस निकाला गया। यह स्टेशन रोड, दिलबहार चौराहा, डीआरएम ऑफिस होते हुए जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट पर समापन किया। इस दौरान जगह-जगह पर स्वागत मंडल लगाकर साफा बांधकर उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में रेलकर्मी एवं पदाधिकारी शामिल हुए। जिसने विजय का उत्सव और भी यादगार बना दिया।

बाद में मंडल कार्यकारिणी की बैठक जूनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में आयोजित हुई। जहां मंडल पदाधिकारियों, जेसी बैंक प्रत्याशियों एवं प्रचंड बहुमत से विजयी हुए अर्पित जैन के अलावा अशोक तिवारी नमिता कुमारी का पुष्पहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर तिवारी व नमिता के अलावा मंडल उपाध्यक्ष जेसी बैंक पूर्व डायरेक्टर वाजिद हुसैन खान, सभी शाखाओं के शाखा अध्यक्ष-सचिव, युवा एवं महिला समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे। भोसले ने अपने संबोधन में वेतन आयोग के गठन, कर्मचारियों की पदोन्नति, रिस्ट्रक्चरिंग समिति एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds