Logo
ब्रेकिंग
अनुनाद संस्था का आभिनव आयोजन..... सर्किल जेल के मंच से हास्य का माहौल, कैदियों के लगे ठहाके, सुरों क... रेल मंत्री साहब, C&W स्टाफ की कमी दूर की जाए.... रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला PRKP का प्रतिनिधि... पीईटी टेस्ट में निकला ग्राउंड का मुन्नाभाई... बिहार का अजीत धराया, पहले निरंजन नाम से दिया टेस्ट, बा... भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के पिछले तेवर से अलर्ट....यात्री सुविधा से नाखुश, रेल अधिकारियों से बोले- इंदौर,... डेमू रैक की डिमांड.... इंदौर रेल मार्ग पर यात्रियों बेइंतहा परेशानी, नया रैक व कोच संख्या बढ़ाई जाएं इन्हें पदों का लाभ दिलाया....एएलपी साथियों ने WRMS का जताया आभार, किया मंडल मंत्री नागर का सम्मान श्री राधा-दामोदर शैक्षणिक एवं परमार्थिक न्यास की अनूठी पहल.... गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के शिक्षकों ... रेलवे की PET में अभ्यर्थियों के सब्र की परीक्षा.... लापरवाही के शिकार अभ्यर्थी, बारिश में बदहाल ग्रा... सेवा के दिगंत पर स्वर्णिम चमक....200 से अधिक कॉक्लियर इम्प्लांट सर्जरी कर बच्चों को दी सुनने-बोलने क...

भंवरिया का संगीत भंवर…..सैक्सोफोन के सुर ने बनाया सरताज, रेलवे मुख्यालय चर्चगेट में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में रतलाम दिनेश भंवरिया प्रथम

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। श्रोताओं को मंत्रमुग्ध व मदहोश कर देने वाला सैक्सोफोन फूंककर बजाने के मान से इसे प्ले करना कठिन है। लेकिन इसी इंस्ट्यूमेंट के ज़रिए कलाकार दिनेश भंवरिया ने प्रसिद्धि पाई, बल्कि नाम भी कमाया।
बता दें कि दिनेश रेलवे के कार्मिक विभाग में कार्यरत है। प्रतिवर्षानुसार रेलवे मुख्यालय, चर्चगेट में वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन 21/12/25 को हुआ। इसमें दिनेश सैक्सोफोन बजाकर चयनकर्ताओं तथा श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन्होंने इस प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बॉलीवुड सिंगर शिखा जोशी मुख्य चयनकर्ता रही। इन्होंने संजय लीला भंसाली की फ़िल्म में प्लेबैक सिंगिंग की है।


इनके संगीत साथी विजेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार वर्गों में संपन्न हुई। जिनमें सुगम संगीत (गायन), सुगम संगीत (वाद्ययंत्र), शास्त्रीय संगीत (गायन) तथा शास्त्रीय संगीत (वाद्ययंत्र) शामिल थे। प्रतियोगिता में 6 डिवीज़न एवं 3 वर्कशॉप सहित कुल 9 टीमों के मंडल स्तर पर चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। रतलाम मंडल से कार्यालय अधीक्षक (पे बिल्स) दिनेश भंवरिया ने सुगम संगीत (वाद्ययंत्र) वर्ग में सैक्सोफोन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बल्कि मुख्यालय स्तर पर रतलाम मंडल को गौरवान्वित किया।

भंवरिया अब अंतर-रेल स्तर पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में संपूर्ण वेस्टर्न रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 2 एवं 3 जनवरी 26 को बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।
मंडल स्तर पर दिनेश भंवरिया की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलाकारों एवं रेलवे कर्मचारियों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This will close in 0 seconds