Logo
ब्रेकिंग
मक्सी-पीरउमरोद हादसा: कर्मचारियों के भारी आक्रोश के बाद GM ने दिए SAG स्तर की 'मेजर जॉइंट इंक्वायरी'... ​रतलाम में सनसनीखेज वारदात: रेलवे माल गोदाम रोड पर युवक को मारी गोली, प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश की ... रतलाम के राजबाग गरबा उत्सव में अनूठी पहल: 200 बालिका-महिलाओं को बांटी गईं तलवारें और वैदिक पुस्तकें मक्सी-पीर उमरोद रेल हादसा: साथियों की दर्दनाक मौत से सदमे में रेलकर्मी, सिसकियों में बयां किया ख़ौफ़ना... बजरंगगढ़ स्टेशन पर ऑइल भरी मालगाड़ी में लगी आग, हड़कंप संभव सांखला का बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन 'पुरुष चंटीया रास' से सराबोर होगा पांडाल....रतलाम में नवयुवक सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय 'पुरुष चंट... गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्रॉली हादसे में दूसरे ट्रॉलीमैन की भी मौत, सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि रेल मंडल में दूसरा ट्रेन हादसा....मक्सी स्टेशन के पास गोवा एक्सप्रेस की चपेट में आई रेलवे ट्रॉली, एक... सेजावता-बंजली क्रासिंग गेट हादसा: रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, आज पीसीएसओ घटनास्थल क...

चित्तौड़ से लेकर इंदौर तक परिषद का प्रचार….संगठन से प्रभावित होकर दर्जनभर कर्मचारी जुड़े, तूफानी जनसपंर्क जारी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। पश्चिम रेलवे कर्मचारी परिषद द्वारा इंदौर से लेकर चित्तौड़ तक अपने उम्मीदवार के पक्ष में तूफानी जनसंपर्क किया जा रहा है। इंदौर में सभी विभागों कमर्शियल, आईओडब्ल्यू, विद्युत विभाग, इंजीनियरिंग विभाग और सीएनडब्लू में जनसंपर्क किया। पदाधिकारी बताते हैं कि इंदौर में माहौल का आगाज ऐसा हुआ कि परिषद की कार्यशैली, एकजुटता और नेतृत्व से प्रभावित होकर 20 सालों से वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन से जुड़े पदाधिकारी परिषद में शामिल हो गए। परिषद को विजय की ओर बढ़ाने का निर्णय लिया।
बता दें कि मान्यता के चुनाव परिषद ने रतलाम मंडल स्तर पर मतों के अंतराल में दूसरा नंबर हासिल किया था। इसके बाद जेसीस बैंक डायरेक्टर पद के चुनाव में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल सातवें आसमान पर है। प्रत्याशियों के पक्ष में तूफानी जनसंपर्क किया जा रहा है।

ये कर्मचारी परिषद में शामिल हुए:- परिषद की कार्यशैली से प्रभावित होकर जिन कर्मचारियों ने सदस्यता ग्रहण की। उनमें (1) नितिन यादव/एस एस ई/सी एंड डब्ल्यू, (2) अशोक डांगी जूनियर इंजीनियर, (3) दयानंद इनदानी जूनियर इंजीनियर, (4) रामेंद्र सिंह, (5) मैनराज मीना सीनियर टेक्निशियन, (6) निलेश जैन सीनियर सेक्शन इंजीनियर, (7) संतोष बैरवा, (8) चैतान कुमार सहायक, (9) विनोद सुलानिया टेक्निशियन, (10) राजेश कौशल प्वाइंट्स मेन, (11) अभीजीत गोस्वामी सहायक, (12) लोकेश मीना सहायक शामिल है। इन कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और परिषद को आगामी होने वाले जेसी बैंक चुनाव में पूर्ण समर्पण के साथ विजय दिलाने का संकल्प लिया।


परिषद के सहायक महामंत्री प्रशांत पांडे ने बताया कि परिषद में विश्वानाथ प्रताप सिंह एवं अजय महाजन को भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। मंडल मंत्री पुष्पेंद्र पराशर मंडल पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क में जुटे है। जिसमें मंडल अध्यक्ष मुकेश मीणा, मंडल प्रवक्ता सुजित शर्मा, देवी शंकर मीना, रनिंग शाखा सचिव रवी मिना, रामफुल मिना, राधेश्याम चोटियां, परमेश्वर चावला , सिकंदर खान, पंकज कुमार मीणा, अतर सिंह, विश्वानाथ पंडित, मुकेश गिनोडी , धरमेंद्र सैनी, अनिल ओझा, अनिल उपाध्याय, एसटी रेलवे कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी गण भी संयुक्त रूप से जनसंपर्क में सक्रिय है। इस दौरान मुख्य रूप से हरी नारायण मीना जोनल उपाध्यक्ष, बाबूलाल मिना के साथ अन्य पदाधिकारी गण भी अपस्थित रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.