Logo
ब्रेकिंग
रतलाम रेल मंडल में ₹3.06 करोड़ का सफाई टेंडर निरस्त, वित्तीय और तकनीकी अनियमितताओं के आरोपों के बाद ... धामनोद के अर्जुन ने पहली बार में लक्ष्य भेदा....NEET-2026 में 581अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का गौरव, प... ​रतलाम: रेलवे कॉलोनी में विक्षिप्त युवक का उत्पात, परेशान रहवासियों ने पकड़कर GRP के सुपुर्द किया तेज बारिश ने हजारों यात्रियों को ट्रेनों में फंसाया....रेल यातायात ठप, बामनिया में हंगामा, नामली में... नशे से दूरी जरूरी.....सेंट स्टीफन बीएड कॉलेज में नशामुक्ति पर परिचर्चा: विद्यार्थियों ने लिया नशे से... रेलवे बोर्ड का बड़ा अलर्ट: स्टेशनों पर छात्रों की हलचल और दिल्ली जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखने के ... 'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि...

रत्न की भांति चमकने को तैयार नीलम…पूर्व डायरेक्टर की निर्दलीय के रूप में चुनावी एंट्री, जमा किया नामांकन, बिगाड़ सकती है समीकरण

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। अपनी तल्ख अंदाज़ व आक्रमण प्रशासनिक कार्यशैली से पहचानी जाने वाली पूर्व डायरेक्टर नीलम कौर की चुनावी मैदान में एंट्री ने रेल संगठनों में खलबली मचा दी है। 5 साल तक डायरेक्टर पद पर प्रशासनिक रूप से सख्त रहकर कार्यकाल पूरा करने के बाद नीलम अब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में भाग्य आजमाने को तैयार है। गुरुवार को मंडल कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके बाद से समीकरणों के बदलाव व नतीजों की फेरबदल के कयास लगाए जा रहे है।
नीलम ने गुरूवार से ही अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क शुरू कर दिया है। अपने पांच सालाना कार्यकाल की उपलब्धियों को अंशधारी मतदाताओं के समक्ष रख रही है।
बता दें कि पूर्व में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के बैनरतले नीलम ने जेसी बैंक के पिछले चुनाव में सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।


दो से तीन दिन के अंतराल में संगठनों के उम्मीदवारों की घोषणा व कुछ नामांकन दाखिल किए गए। इंतजार के बाद नीलम ने अब खुले रूप से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरने का फ़ैसला लिया है। नीलम के मुताबिक उनके समर्थकों की संख्या पिछले बार से और भी अधिक है। समर्थकों की मांग पर ही वह चुनाव मैदान में उतरी है। उन्हें भरपूर मत मिलने की पूरी उम्मीद है।

एक नज़र इधर भी:-

नीलम कौर का कामकाजी विवरण व पारिवारिक परिदृश्य:- मिस नीलम कौर दाहोद वर्कशॉप में सिनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत है। इनके पिता स्व. सरदार ओंकारसिंग परमार दाहोद में चीफ ऑफिस सुप्रिटेंडेंट रहे है। जबकि माता श्रीमती जानकी ओंकारसिंग परमार भी दाहोद में रिटायर्ड चीफ ऑफिस सुप्रिटेंडेंट रही है। यानी रेलवे से ही पारिवारिक पृष्ठभूमि रही है।
-नीलम का व्यक्तिगत आंकलन किया जाए तो यह एक जाबांज, संघर्षशील स्वावलंबी, ईमानदार, दयावान एवं धार्मिक होकर पूजा-पाठ में विश्वास रखने वाली महिला हैं।
-जैकसन कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की दाहोद से पहली महिला डायरेक्टर चुनी गईं है। रतलाम मंडल में अब तक सर्वाधिक लीड से चुनाव जीतने वाली महिला डायरेक्टर का तमगा भी इनके नाम है।
-सामाजिक तौर पर सुदृढ़ता का उदाहरण है कि पिता के निधन पर इन्होंने बेटे का फर्ज निभाया। अपने पिता को मुखाग्नि देकर महिला शक्ति को सामाजिक संकुचितता से उभरने का संदेश दिया। कई महिलाओं को इस ओर नई दिशा प्रदान की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.