Logo
ब्रेकिंग
ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम चाकूबाजी में जेल गए आरोपी का कारनामा, मुलाकात विंडो से बनाई रील, वीडियो में उसी पैर को दिखाया, जिसे ... Re-NEET-26... अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट का धमाकेदार रिज़ल्ट, चयनित विद्यार्थियों के साथ विजय जुलूस, म... रेलवे स्कूल परिसर में हरित आवरण देने का जतन....गरिमामयी सामूहिक पौधरोपण कार्यक्रम, हरियाली के लिए आग...

CRB INSPECTION COMPLETE….अधिकारी फौरी निरीक्षण में उलझाना चाहते थे, सीआरबी सीधे गंदगी देखने पहुंच गए, और फिर……

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रतलाम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे बोर्ड चेयरमैन (सीआरबी) सतीश कुमार के निरीक्षण की फटकार से रेलवे अफ़सर लगता कुछ दिनों तक उभर नहीं पाएंगे। वे स्टेशन पहुंचे तो अधिकारी केवल प्लेटफॉर्म नंबर 4 के बाहर एक्जीबिशन सहित सतही व्यवस्था दिखाकर कमियों को उनसे छुपाना चाहते थे। लेकिन सीआरबी उतरने ही सीधे उस जगह चले गए। जहां उन्हें गंदगी दिखाई दी। प्लेटफॉर्म पर टूटी-फूटी टाइल्स तक उन्होंने देख ली। सभी की बारी-बारी से क्लास ली।
यही वजह रही कि सीआरबी शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना होने दोबारा स्टेशन पहुंचे तो अफसरों के चेहरे पर भय व मायूसी भी साफ दिखाई दे रही थी।
बांसवाड़ा में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से लौटते सीआरबी रतलाम स्टेशन पहुंचे थे। डीआरएम अश्वनी कुमार सहित रेल अधिकारी यहां उन्हें डेवलपमेंट, एक्जीबिशन दिखाकर प्लेटफॉर्म नंबर 4 तक निरीक्षण कराने की प्लानिंग में थे। लेकिन वे सीधे प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 की चल दिये। फिर क्या था, सफाई व्यवस्था में कमियां देखकर सीआरबी ने पहले तो एसएस राजेश श्रीवास्तव को आड़े हाथ लिया। डीआरएम से भी सवाल-जबाव किए। बाद में सीनियर डीएमई भजनलाल मीणा पर उन्होंने पूरी कसर निकाल दी। मीणा को उन्होंने खूब लताड़ा। दरअसर अभी भी सीटीएस तथा स्टेशन की सफाई में नई फर्म द्वारा टेंडर शर्तों के मुताबिक मशीन व मैनपावर नहीं लगाया जा रहा है। बल्कि कमियां कर अनियमितता की जा रही है। इसे देखने वाला कोई माही है।
निरीक्षण के दौरान डेवलपमेंट का ढिंढोरा पीटने वाले इंजीनियरिंग विभाग के कामों को भी सीआरबी ने सिरे से खारिज कर दिया। टूटी-फूटी टाइल्स देखकर वे सीनियर डीईएन पीयूष पांडे पर भी खूब बरसे। निरीक्षण के बाद सीआरबी ने रेल संगठनों से मुलाकात कर कर्मचारियों की समस्या के ज्ञापन लिए। शुक्रवार को सुबह 7 बजे ट्रेन संख्या 12472 से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे।

ट्रेड यूनियन पदाधिकारी से मुलाकात:- सीआरबी सतीश कुमार से ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर कर्मचारियों से जुड़ी समस्याएं बताकर निदान की मांग की।
वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉई यूनियन द्वारा स्वागत किया गया। उन्हें मांगों का विस्तृत ज्ञापन सौंपा। इसमें आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन करने, रेलवे चिकित्सालय का आधुनिकीकरण, रोड साइड स्टेशनों पर कार्यरत पॉइंट्समेन की ड्यूटी समय सीमा 12 घंटे से घटाकर 8 घंटे करने सहित कई मांगों की ओर ध्यान दिलाया। मंडल अध्यक्ष हृदेश पांडेय, मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ, सुनील चतुर्वेदी, हेमंत मिश्रा, अशोक तिवारी, पंकज पवार, राजेश जैन, पल्लव उपाध्याय, अखिल शर्मा, निहाल सिंह जग्गा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इसी तरह वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी एवं गौरव दुबे ने नेतृत्व में सीआरबी से मुलाकात की गई। शॉल और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।कर्मचारी हितों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। जिसमें रेलवे विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति, ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने हेतु चर्चा की गई। पॉइंट्समैन का ड्यूटी रोस्टर 8 घंटे करने की बात बताई। युवा अध्यक्ष अशोक टंडन,युवा सचिव रणधीर सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष इमरान खान, सहायक सचिव सुनील डागर, अमित मिश्रा, अशोक बोरासी सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.