Logo
ब्रेकिंग
'कुंभकर्णी बाबू से जवाब तलबी' .... यह सोता रहा और छूटने लगी थी ट्रेनें, यात्रियों ने तोड़ा था काउंटर... न्यूज़ जंक्शन-18 ख़बर का असर शुरू.... ट्रेनों की गति बढ़ाने की कवायद, 300 से अधिक अनुपयोगी स्टॉपेज हों... ​ WREU की ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता: सेवानिवृत्ति से ठीक 24 घंटे पहले लोको पायलट राकेश पुरोहित को ... ऐसी भी बड़ी कार्रवाई.....कर्मचारियों पर सख्ती बरतने वाले पूर्व सहायक कार्मिक अधिकारी पर गिरी गाज: अनि... रेल कर्मचारियों के लिए वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉईज यूनियन की पहल, यूनियन कार्यालय में निशुल्क ITR फाइलि... भाजपा के राकेश मिश्रा नगर निगम एल्डरमैन नियुक्त, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर अधूरे स्ट्रेक्चर पर लगेंगे शेड...CIG की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न: रेलवे कॉलोनियों का संयुक्त निरीक्षण ... ​ईमानदारी की मिसाल: देहरादून एक्सप्रेस में महिला यात्री का छूटा पर्स सुरक्षित लौटाया गया, कोच कंडक्ट... गौ माता के लिए ज्ञापन... 27 जुलाई को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग पर कलेक्टोरेट तक रैली, सात दि... राष्ट्रीय गुरु पूजा का तीन दिवसीय महोत्सव 24 जुलाई से, देशभर के 4000 साधक आएंगे रतलाम

एएलपी विभागीय परीक्षा: मजदूर संघ ने की चाय नास्ते की व्यवस्था, परीक्षा आयोजन की पैरवी करने पर अभ्यर्थियों ने किया मंडल मंत्री का स्वागत

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा के आयोजन में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ द्वारा अभ्यर्थियों के लिए चाय नाश्ता के इंतजाम किया। परिक्षा आयोजन की पैरवी करने पर अभ्यर्थियों ने मजबूर संघ मंडल मंत्री का स्वागत कर आभार माना।
बता दें कि 600 परीक्षार्थियों द्वारा रतलाम में तीन केंद्र रेलवे स्कूल रतलाम, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,एमडीडीटीआई प्रशिक्षण पर आयोजित की गई। यह परीक्षा आयोजित करवाने में वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसी वर्ष जी.एम पीएनएम के मद क्रमांक 68/2025 पर असिस्टेंट लोको पायलटों की परीक्षा वेकेंसी हेतु महाप्रबंधक से चर्चा की गई थी। जिसके परिणामस्वरूप 21/09/2025 को एएलपी की 129 पदों के लिये परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें मज़दूर संघ के मंडल मंत्री अभिलाष नागर एवं मंडल अध्यक्ष प्रताप गिरी के नेतृत्व में तीनों परीक्षा केंद्रों पर मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षा नियमावली एवं मॉड्यूल का मार्गदर्शन किया गया। बल्कि कर्मचारियों के लिए शीतल जल, कोल्ड ड्रिंक एवं चाय नाश्ते की व्यवस्था भी की गई।
परीक्षार्थियों द्वारा मंडल मंत्री नागर का स्वागत किया गया। संगठन का आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.