Logo
ब्रेकिंग
अब 14 कर्मचारियों ने मजदूर संघ छोड़ी, यूनियन के हुए.... मंडल मंत्री व अध्यक्ष के शुजालपुर दौरे ने यून... रेलवे इंस्टिट्यूट पर अब ऑनलाइन बुकिंग, डीआरएम व सीनियर डीपीओ के हाथों क्यूआर कोड जारी टेबलों का खेल...एक मैदान में खो-खो, दूसरे में खो करना ही भूले..., दोबारा करने लगे जेब गरम..., रेलवे ... ये महानगर की शक्ल में बढ़ता रतलाम है...? बारिश ने खोली पोल, वार्ड में गांव जैसी स्थिति डॉन के इंस्टा आईडी पर वाइरल ऑडियो से सनसनी...महिला ने चर्चा में रतलाम के कांग्रेसी नेता को लेकर लगाए... राॅयल काॅलेज के बी.सी.ए. एवं बी.कॉम. का विक्रम वि.वि. परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा एक सूची जारी, दूसरी का इंतजार... राजकोट मंडल ने ली सीएमआई के तबादला की सुध, रतलाम में सालों से टेबल ... ये भी सेल्यूट की बात है....ड्यूटी पर लौट रहे जवानों को टीटीई करा रहे चाय-नाश्ता आरपीएल का धूमधड़ाका 25 से...ऑक्शन में सौरभ कुशवाह के लिए सर्वाधिक ऊंची (6900 रुपए) बोली ये यात्री सुविधा के इंतजाम या खूद का लाभ….हम निवाला बनाकर डकार रहे रेलवे फंड।

अब 14 कर्मचारियों ने मजदूर संघ छोड़ी, यूनियन के हुए…. मंडल मंत्री व अध्यक्ष के शुजालपुर दौरे ने यूनियन में जान फूंकी

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन रतलाम मंडल शुजालपुर शाखा की मीटिंग 23 मई को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य एजेंडा नवीन कार्यकारिणी एवं युवा समिति का गठन किया। इस मौके पर 14 कर्मचारियों ने मजदूर संघ छोड़कर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।
मीटिंग के मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम मंडल अध्यक्ष हृदेश पाण्डेय एवं मंडल मंत्री मनोहर सिंह बारठ रहे। बेरछा सीपीडब्लूआई दिनेश मीणा, शुजालपुर सीपीडब्लूआई महेश सोनी एवं शाखा सचिव विजय पालीवाल के नेतृत्व में शाखा मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में नए पदाधिकारी को मनोनीत किया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष के पद पर रंजीत सिन्हा उपाध्यक्ष पद पर भोलेशंकर, आरिफ मस्तान, रामसिंह को मनोनीत किया गया। सहायक सचिव के पद पर श्रीराम पुनीत साहनी, राकेश कुमार, प्रदीप दीक्षित, संगठन सचिव सैयद हम्ज़ा अली, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता एवं शाखा सचिव के रूप में विजय पालीवाल को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य में श्रीमती अनुराधा मालवीय, प्रकाश जितेंद्र चौधरी, गोकुल गुप्ता एवं दिनेश प्रजापति को मनोनीत किया गया।


इस अवसर पर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ छोड़कर आए निम्न 14 कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। बब्बन खान, जीतेन्द्र चौधरी, अभिषेक गौर, वजूल सैफी हमजा अली, रईस खान, धर्मेंद्र मीणा, हसन खान, याकूब खान, नौशाद खान, सलाउद्दीन खान, गणपत सिंह, हरविंद गौर एवं यासीन खान ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर शुजालपुर शाखा को मज़बूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर युवा समिति का भी गठन किया गया। युवा शाखा सचिव हरिओम नाथ एवं शाखा अध्यक्ष अवनीश कुमार को मनोनीत किया गया। सभी साथियों का स्वागत मंडल मंत्री एवं मंडल अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस मीटिंग में 100 से अधिक की संख्या में साथियों ने भाग लिया। पदाधिकारियों ने यूनियन की गतिविधियों की जानकारी दी एवं सभी साथियों से शुजालपुर शाखा को मज़बूत कर रेल कामगारों के हितों में कार्य करने को कहा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.