Logo
ब्रेकिंग
यासीन खान को भेजा जेल...चोरी के मामले में स्थाई वारंटी था, शास्त्री नगर में छुपे होने की सूचना मिली,... ये है जमाई, सीएमआई.... रेलवे बोर्ड की पॉलिसी का असर नहीं, टेबल-कुर्सी एक ही है, बैठे-बैठे ही कर रहे ... रेलवे डीजल शेड का रंगारंग 58वां स्थापना दिवस...अधिकारियों ने गीत गाए, बच्चें ट्रॉय ट्रेन में, अन्य म... टिकिट चेकिंग सेवा के बेमिसाल 36 साल...स्पोर्ट्समेन से सीटीआई तक का सफर पूरा, कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय... डिजिटली अनुकंपा नियुक्ति में रतलाम मंडल इंडियन रेलवे में अव्वल, दिवंगत की संतान को दी गई नौकरी मंडल रेल प्रबंधक द्वारा नरेंद्र सिंह सोलंकी को दिया गया मैन ऑफ द मंथ का पुरस्कार रेलवे के इस फैसले से जनरल श्रेणी के यात्रियों को परेशान.... ट्रेनों में चारों जनरल कोच पीछे जोड़े, भट... समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए हमें शिक्षा में समग्र समाविष्ट होना जरूरी-मंजूलता जादौन तुमको हमारी उमर लग जाए....संगीत निशा में शहर के सिंगर्स में पेश किए बेहतरीन नग़मे 500 विद्यार्थियों को सीधे जॉब… ऐतिहासिक रहा राॅयल काॅलेज द्वारा आयोजित मेगा रोजगार मेला

रतलाम रेल मंडल को दोहरी उपलब्धि..राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर कार्य का अवार्ड, एडीआरएम अशफाक अहमद को रजत पदक

न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। राजभाषा के क्षेत्र में बेहतर काम करने पर रतलाम मंडल को दोहरी उपलब्धि मिली है। रतलाम मंडल को आदर्श मंडल के लिए आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार मिला। जबकि अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) अशफाक अहमद को रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक नवाजा गया।
रेल भवन में 154वीं रेलवे बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सतीश कुमार अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड ने की। बैठक के बाद आयोजित समारोह में सतीश कुमार द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्रीय रेलवे, मंडलों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में अध्यक्ष एवं मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी रेलवे बोर्ड कुमार द्वारा रतलाम मंडल को राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आधार वर्ष 2023 हेतु आचार्य महावीर प्रसाद चल वैजयंती पुरस्कार, अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद को प्रदान किया गया।

एडीआरएम अहमद को राजभाषा के क्षेत्र में रतलाम मंडल पर किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिए रेलमंत्री राजभाषा रजत पदक से पृथक रूप से सम्मानित किया गया। इन्हें राजभाषा रजत पदक के अंतर्गत रजत पदक, प्रमाण पत्र तथा नकद राशि प्रदान की गई।
मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार ने हर्ष जताते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। कहा कि
राजभाषा के विकास के साथ ही इसके प्रयोग-प्रसार में किये गये उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रतलाम मंडल को रेलवे बोर्ड स्तर पर एक साथ दो–दो सम्मान मिलना, रतलाम मंडल के साथ ही पश्चिम रेलवे के लिए भी एक विशिष्ट उपलब्धि है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.