न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। रंगों का त्योहार रंग पंचमी के मौके पर शहर का हर व्यक्ति रंगीन तो सड़कें रंगों से सराबोर दिखाई दी। शहर के विभिन्न मार्गों से निकली गेर में कोई भी गैर नही दिखाई दिया।
उत्साह ऐसा रहा कि पूरा शहर रंगारंग गेर में शामिल हुए। रानीजी का मंदिर क्षेत्र से इस गेर की शुरुआत हुई जो शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों से निकली।
इस गैर में बड़ी संख्या में युवा नाचते हुए मौज-मस्ती में शामिल होते दिखाई दिए। चौराहों पर संगठनों द्वारा भी फव्वारों के इंतजाम किए।
उत्साह व उमंग के हालात यह थे कि गेर आगे बढ़ती गई तो इसमें शामिल युवाओं का करवा भी वृहद होता चला गया। फायर फाइटर की मदद से रंगों की बरसात की गई। जिस सड़क से यह गेर निकली पूरा क्षेत्र रंगों में डूबा हुआ नजर आया।
इधर, गलियों व मोहल्लों में भी उत्साह देखा गया। महू रोड रेलवे कॉलोनी में नरेंद्र सिंह सोलंकी मित्र मंडल ने भी पंचमी के विशेष इंतजाम किए थे। यहां युवाओं की टोली नाचते झूमते रंग गुलाल उड़ाते रहे।