Logo
ब्रेकिंग
वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी का 78 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर रेलवे स्टेशन पर पॉइंट्समैन ने ड्यूटी के वक्त खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, स्टेशन पर मचा हड़कंप बोल बम के जयकारों से गुंजायमान हुआ मार्ग: निष्ठा कावड़ यात्रा का सातरूंडा में रात्रि विश्राम, उज्जैन ... रतलाम रेल मंडल के खिलाड़ियों से सुसज्जित वेस्टर्न रेलवे टीम का दबदबा, इंटर रेलवे टेबल टेनिस चेम्पियनश... DRI का बड़ा एक्शन: बांद्रा एक्सप्रेस के AC 1st क्लास कोच से नाइजीरियाई महिला गिरफ्तार, 2 किलो एम्फेट... रद्द हुई परीक्षा से नहीं टूटा हौसला....दोबारा मेहनत कर NEET-2026 में 594 अंक लाकर साकार किया डॉक्टर ... ​निष्ठा कावड़ यात्रा: 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा रतलाम, उज्जैन में बाबा महाकाल का होगा जलाभिषे... इसलिए सीपीआर देना सीखना जरूरी है....रेलकर्मी जीशान अली बने देवदूत, सीपीआर देकर बचाई यात्री की जान रेटिंग के खेल में मैना दीदी आगे, बाकी सब फेल....ब्लैक डॉग, सिग्नेचर, ब्लैक एंड व्हाइट को लेकर मेडम ज... रेल कर्मचारियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर WREU ने खोला मोर्चा, GM को सौंपा ज्ञापन

मैं अभी तक नही समझ पाया तेरे फैसलों को ए ख़ुदा, उसके हकदार हम नहीं या हमारी दुआओं में दम नहीं…

-वर्तमान अध्यक्ष के बदलाव का मंजर, दो से तीन चेहरों पर नज़र।
न्यूज़ जंक्शन-18
रतलाम। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी गठन की संभावना को देखते संगठन स्तर पर सरगर्मियां तेज होने लगी है। बदलाव की आहट को देखते नए मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों के नाम भी तेजी से उभरने लगे है। हालांकि कुछ दावेदारी के तो मजबूत आधार भी है। वहीं वर्तमान अध्यक्ष के बदलाव के दावों को सिरे से ख़ारिज भी किया जा रहा है। लेकिन दो दिन पहले जोनल बॉडी के पदाधिकारियों की रतलाम मंडल मुख्यालय में दस्तक बहुत कुछ समझने के इशारे कर गई है।
बता दें कि दो दिन पहले महामंत्री जेआर भोसले सहित अन्य मंडलों के पदाधिकारी रतलाम आए थे। इतना ही नहीं एक बार फिर चुनाव परिणामों की सख्त लहज़े में समीक्षा भी की गई। इसमें नए अध्यक्ष मनोनयन को लेकर भी अंदरूनी कवायदें मीटिंग से बाहर निकलकर आई है।
दूसरी ओर यूनियन की हार की बात की जाए तो संगठन सहित आम चर्चाओं में वर्तमान मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी को ही पूरा जिम्मेदार ठहराना अनुचित माना जा रहा है।

मजबूत दावेदारी में शुमार कुछ दावेदार

यूनियन के ताज़ा परिदृश्य में चुनाव के बाद से लेकर दो दिन पूर्व तक निर्मित हुई परिस्थितियों में नई कार्यकारिणी के गठन की सुगबुगाहट जरूर है। यदि ऐसा होता है तो यूनियन के पिछले सालों की छबि के आधार को लेकर मजबूत दावेदारी उभरती दिखाई दे रही है। नए दावेदारों में प्रमुख रूप से करीब आधे दर्जन दावेदार शामिल है। सहायक मंडल मंत्री हरीश चांदवानी, कोषाध्यक्ष शैलेश तिवारी, ह्रदेश पांडेय के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा का भी दबा छिपा नाम सामने आ रहा है। संगठन से जुड़े चांदवानी डब्ल्यूएलाई खेलकूद का जिम्मा संभाले है। सीनियर इंस्टिट्यूट के सचिव रहे। साथ ही इन्हें पिछले जेसी बैंक के चुनाव (निरस्त हुए) में दावेदारी से वंचित किया गया था।
रनिंग कैटिगरी में ह्रदेश पांडेय भी अपनी दावेदारी की तैयारी में जुटे है। बताया जा रहा कि यूनियन से जुड़े रनिंग के कर्मचारी साथियों की लामबंदी शुरू की गई है। रनिंग कर्मचारियों का एक धड़ा इनके साथ है। शैलेश तिवारी की बात की जाए तो ये प्रशासनिक तौर पर सक्षम नेतृत्व क्षमता के व्यक्तित्व माने जा रहे है। निचली कैटिगरी के कर्मचारियों से इनका ताल्लुकात व मेलमिलाप कितना है यह नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद ही सामने आ सकेगा। वहीं ईमानदार छबि की पहचान वाली केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक के पास केंद्रीय बॉडी का पद है। ऐसे में मुख्यालय से इनके लिए मंडल स्तर का पद कितना उचित रहेगा। यह भी एक सप्ताह की मशक्कत के बाद सामने आ सकेगा।

प्रारंभ से संगठन भक्त रहे वर्तमान अध्यक्ष

इधर, मान्यता के चुनाव में यूनियन के पिछड़ने में भले ही वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र सोलंकी को जिम्मेदार मानने की बात सामने आ रही हैं। लेकिन साथी कर्मचारियों का यह भी कहना है कि सोलंकी प्रारंभ से ही संगठन (यूनियन) भक्त रहे है। मिलनसारिता के चलते निचले कर्मचारियों तक इनकी पैठ व पकड़ मजबूत रही है। कई मौकों पर कर्मचारी हित के लिए विभाग प्रमुख से भी नोकझोंक की बातें सामने आती रही है। कर्मचारियों का तो यहां तक कहना है कि संगठन की जीत में सबका योगदान रहता आया। तब हार में भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी तय होना चाहिए। हालांकि नए बदलाव की कवायद को लेकर मंडल मंत्री से लेकर उच्च पदाधिकारी कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे है। लेकिन यह तय है कि संगठन में आंतरिक हलचल तेज है। इसे देखते संगठनात्मक स्थितियां सामान्य नहीं कही जा सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.